19.5 C
New York
October 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

डीएलसीसी एवं डीएलआरसी की बैठक 27 मार्च को

Share

कोरबा 24 मार्च 2023/मार्गदर्शी बैंक योजना अंतर्गत जिला पुनरीक्षा समिति एवं जिला परामर्शदात्री समिति की बैठक 27 मार्च को आयोजित की जाएगी। यह बैठक कलेक्टर श्री संजीव झा की अध्यक्षता में शाम 04 बजे कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आयोजित की जाएगी। बैठक में विभिन्न शासकीय योजनाओं हेतु वित्तीय वर्ष की उपलब्धि पर चर्चा, पीएमईजीपी और मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना पर चर्चा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना पर भी चर्चा की जाएगी। साथ ही प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, जन-धन योजना, ग्रामीण क्षेत्रों में नवीन बैंक शाखा स्थापना एवं पशुपालकों, मत्स्य पालकों एवं उद्यानिकी हेतु किसान क्रेडिट कार्ड पर भी चर्चा की जाएगी।
क्रमांक 1047/


Share

Related posts

हिन्दी प्रचार प्रसार के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का अयोजन हुआ

namanchhattisgarh

जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज कोरबा 56 मतदान केन्द्रों में शीतल पेजयल की व्यवस्था करेगा

विशेष गहन पुनरीक्षण एस.आई.आर. के तहत् नुक्कड नाटक का मंचन कर लोगों को मताधिकार का बताया गया महत्व

namanchhattisgarh

Leave a Comment