18.3 C
New York
August 21, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsअपराधछत्तीसगढ़

12 कि.ग्राम. किलोग्राम गांजा , 01 मारुति 800 कार के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार : उड़ीसा से लेकर आ रहे थे गांजा

Share

कोरबा | अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते हुए 01 आरोपी सहित 01 मारुति 800 कार एवम 12 किलोग्राम गांजा पकड़ने में कोरबा पुलिस को सफलता मिली है ।
पुलिस अधीक्षक कोरबा यू उदय किरण (भा.पु.से.) द्वारा अवैध धंधों में लिप्त असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं । निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा (रा.पु.से.) के नेतृत्व में तथा नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रॉबिंसन गुड़िया (भा.पु.से.) , नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा विश्वदीपक त्रिपाठी (रा.पु.से.) एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा ईश्वर त्रिवेदी (रा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में जिले के सभी थाना चौकी प्रभारियों द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है , अवैध कार्यों में लिप्त अपराधियों की धरपकड़ हेतु मुखबिर लगाए गए हैं ।
चौकी प्रभारी जटगा स.उ.नि. भीमसेन यादव को सूचनाएं मिल रही थी कि कुछ लोग उड़ीसा राज्य की ओर से गांजे की बड़ी खेप लेकर जिले के आउटर एरिया से होकर पड़ोसी जिले एवम अन्य राज्यों की ओर तस्करी कर रहे हैं , सूचना पर कार्यवाही हेतु
चौकी जटगा की पुलिस टीम को तैनात किया गया था। जिनके द्वारा मुखबिर तंत्र के माध्यम से काफी लंबे समय से तस्करों पर नजर रखी जा रही थी, मुखबिर से सूचना मिला उड़ीसा से बिलासपुर पासिंग के 1 वाहन में गांजा लेकर चौकी जटगा की ओर आ रहे हैं, सूचना पर तुमान की ओर से ग्राम कटोरी नगोई के रास्ते के पास पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उक्त वाहन को पकड़ा गया , आरोपी से बरामद वाहन मारुति 800 क्रमांक CG 10 BA 5823 को चेक करने पर कुल 12 पैकेट में भरा हुआ 12 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ , मामले मे धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर आरोपीगण को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया जा रहा है । पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि उड़ीसा राज्य से गांजा लेकर आ रहे थे जिसे मैं कटघोरा क्षेत्र के आस-पास के गांव जटगा तुमान लेकर जाना था।

गिरफ्तार आरोपी का नाम :–
1 . जगतराम नायक उर्फ मुन्ना नायक पिता रामजी नायक उम्र 47 वर्ष सा. कोसकट्टी मोहल्ला कटोरी नगोई चौकी जटगा थाना कटघोरा जिला कोरबा।


Share

Related posts

बिना तलाक के दूसरा विवाह अमान्य व अवैधानिक: डॉ. किरणमयी नायक : छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा जनसुनवाई संपन्न

namanchhattisgarh

गीत-संगीत के माध्यम से कला जत्था-नाचा दल द्वारा दी जा रही शासकीय योजनाओं की जानकारी

namanchhattisgarh

70 नाबालिग वाहन चालकों पर कार्यवाही : जिले के सभी थाना क्षेत्रों में हुई कार्यवाही

namanchhattisgarh

Leave a Comment