27.3 C
New York
July 29, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पर जिला स्तरीय एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन

Share

जांजगीर-चांपा 11 मई 2023/ जिला कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय वन अधिकार समिति एवं अनुभाग स्तरीय वन अधिकार समिति की संयुक्त वन अधिकार अधिनियम अंतर्गत सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पर जिला स्तरीय एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में  कलेक्टर ने बलौदा क्षेत्र अंतर्गत सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र के दावों में वृद्धि करने, अधिकार देने एवं जंगल को यथावत सुरक्षित रखने के निर्देश दिये । ग्राम डोंगीपेंड्री एवं कटरा वन ग्राम अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही के निर्देश कलेक्टर द्वारा वन विभाग को दिये गये। कलेक्टर ने ग्राम स्तरीय समिति (एफआरसी) स्तर पर अध्यक्ष, सचिव, बीट गार्ड, पटवारियों की तिथि निर्धारण कर प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए।  इस दौरान श्री एच.के. सिंह उइके, सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास जांजगीर-चांपा के द्वारा वन अधिकार के संबंध में नियम निर्देश की जानकारी दी गई। जिला परियोजना समन्वयक के द्वारा कार्यशाला के उदेश्य के संबंध में बिंदुवार प्रकाश डाला गया। पूर्व में मुख्यालय स्तर पर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था जिसमें जिला परियोजना समन्वयक एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ता के द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया गया था। कार्यशाला में फाउंडेशन फॉर इकोलाजिकल सिक्योरिटी रायपुर से श्री शिवांचल आचार्य द्वारा कार्यशाला में विस्तृत रूप से प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यशाला में श्री एच.के. सिंह उइके, सहायक आयुक्त , श्री एस.पी. खरे, सहायक लेखा अधिकारी, फाउंडेशन फॉर इकोलाजिकल सिक्योरिटी रायपुर से श्री शिवांचल आचार्य, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) , अनुविभागीय अधिकारी वन ,मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत, अकलतरा/बलौदा, वनमण्डलाधिकारी के प्रतिनिधि, जिला स्तरीय समिति के सदस्य श्री राजकुमार साहू, श्री लाल बहादूर सिंह, श्री पाटले, जिला पंचायत सदस्य तथा अनुविभाग स्तरीय समिति के सदस्य श्रीमती गंगोत्री राजेन्द्र कंवर, श्री शंकर भोला बिंझवार, श्रीमती अनिता रामरतन कंवर, श्री बृजपाल कुम्हार जिला स्तरीय एफआरए सेल, जांजगीर-चांपा के स्टॉफ  आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी जनसंपर्क विभाग जांजगीर चांपा द्वारा दी गई


Share

Related posts

बालको में शुरू हुई विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सप्ताहिक उत्सव

namanchhattisgarh

पीपीटी की प्रवेश परीक्षा के सफल आयोजन हेतु उड़नदस्ता नियुक्त

namanchhattisgarh

कलेक्टर श्री झा ने धुम्रपान मुक्त कोरबा पहल को सफल बनाने ’तंबाकू एक जहर है न खायें न खाने दें’ की अपील की

namanchhattisgarh

Leave a Comment