15.1 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

जिले में 31 मई को अंतर्राष्ट्रीय धुम्रपान निषेध दिवस का होगा आयोजन

Share

जांजगीर-चांपा 19 मई 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने धुम्रपान से होने वाले दुष्परिणामो के प्राति समाज में जनचेतना विकसित करने के लिए सर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, सर्व मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगरपालिका परिषद, नगर पंचायत और सर्व सचिव व स्वैच्छिक संस्था को 31 मई 2023 को अन्तर्राष्ट्रीय घुम्रपान निषेध दिवस का आयोजन करने के निर्देश दिये हैं। जिससे जन सामान्य में धुम्रपान के विरूद्ध सकारात्मक वातावरण निर्मित हो सके।
तम्बाकू या तम्बाकूयुक्त निर्मित विभिन्न उत्पादों के सेवन से सभी वर्गों में गंभीर व्याधियां परिलक्षित हो रही है जो सभी के लिये चिन्ता का विषय है। अतः इस प्रवृत्ति के विरूद्ध व्यापक जनचेतना विकसित करने के लिए जन सामान्य, समाचार पत्रों के प्रतिनिधियों, स्वैच्छिक संस्थाओं, प्रतिष्ठित नागरिकों, जनप्रतिनिधियों तथा भारत माता वाहिनी आदि के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित कर नशापान के दुष्परिणामों को प्रचारित किया जाएगा। जन सहयोग से 31 मई 2023 को भारतमाता वाहिनी द्वारा नशामुक्ति कार्यक्रमों का आयोजन, तम्बाकू सेवन के दुष्प्रभाव पर चर्चा व उसके दुष्प्रभाव की जानकारी सभी तक पहुंचाना, नशामुक्ति हेतु विभिन्न प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नशामुक्ति साहित्य का वितरण आदि कार्यक्रम आयोजित किये जा सकते है। उक्त जानकारी जनसंपर्क विभाग जांजगीर चांपा के द्वारा दी गई


Share

Related posts

नहीं-नहीं, यह ऐसा है, फिर कलेक्टर ने छात्र को सुनाया संस्कृत का यह श्लोक…

namanchhattisgarh

अवैध कोयला भंडारण पर जिला प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्यवाही

namanchhattisgarh

रुमगरा निवासी दिव्यांग मदन दास को मिली बैटरी चालित ट्राइसाइकिल, मिला आवागमन का सशक्त साधन’

namanchhattisgarh

Leave a Comment