19.8 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति वर्ष 2022-23 के लिए विद्यार्थियों का संस्था एवं पाठ्यक्रम परिवर्तन की सुविधा पोर्टल पर उपलब्ध

Share

जांजगीर-चांपा 19 मई 2023/  अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कालेज स्तर) का पंजीयन, स्वीकृति एवं भुगतान विभागीय पोर्टल https://postmatric-scholarship.cg.nic.in/  के माध्यम से किया जा रहा है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग जांजगीर से प्राप्त जानकारी अनुसार वर्ष 2022-23 में ऐसे विद्यार्थी जो संस्था परिवर्तन, पाठ्यक्रम परिवर्तन तथा संस्था एवं पाठ्यक्रम दोनों परिवर्तन करना चाहते है, भारत सरकार के नियमानुसार पात्रता रखने वाले ऐसे विद्यार्थियों को पोर्टल पर विकल्प की सुविधा दी गई है। विभाग द्वारा 25 मई 2023 तक आवेदन करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। अतः संबंधित विद्यार्थी कार्यालय, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जांजगीर, पुराना कलेक्टर परिसर विवेकानंद मार्ग, जांजगीर (छात्रवृत्ति शाखा) में 25 मई 2023 तक आवेदन कर सकते है। उक्त जानकारी जनसंपर्क विभाग जांजगीर चांपा के द्वारा दी गई


Share

Related posts

रसोई गैस-पेट्रोल की कमी की अफवाहों से बचें, प्रशासन की नागरिकों से अपील

namanchhattisgarh

निगम ने की गोबर पेंट से नवनिर्मित सामुदायिक भवन की पोताई

namanchhattisgarh

खदान भीतर खड़ी भारी वाहनों से डीजल चोरी करने वाले चोर के विरूद्ध की गई कार्यवाही

namanchhattisgarh

Leave a Comment