15.1 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

एसपी और अपर कलेक्टर ने ली रेल संघर्ष समिति अकलतरा व रेल अधिकारियों की बैठक

Share

जांजगीर चांपा 23 मई 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में एसपी विजय अग्रवाल व अपर कलेक्टर श्री एस पी वैद्य ने रेल संघर्ष समिति अकलतरा व रेल अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में जिला प्रशासन जांजगीर, रेल प्रशासन दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे, रेल संघर्ष समिति अकलतरा जांजगीर के प्रतिनिधिमंडल व सदस्यों के मध्य जांजगीर नैला और अकलतरा रेल्वे स्टेशन में सुविधाओं को बढ़ाने,विस्तारित करने व प्रमुख मेल एक्स्प्रेस व पैसेंजर ट्रेनों के ठहराव, स्टापेज की मांग को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान जनता की परेशानियों को देखते हुए रेलवे संघर्ष समिति के विभिन्न मांगों और अमृत भारत स्टेशन योजना के काम निर्धारित लक्ष्यों व गुणवत्तापूर्ण तरीके से करने के साथ विभिन्न मांगों पर सहमति बनीं। बैठक में एसपी विजय अग्रवाल, रेल संघर्ष समिति अकलतरा के सदस्य एवं प्रतिनिधि व रेलवे के अधिकारी, अकलतरा तहसीलदार उपस्थित थे। उक्त जानकारी जनसंपर्क विभाग जांजगीर चांपा द्वारा दी गई


Share

Related posts

जिले में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तृतीय चरण की हुई शुरूआत

namanchhattisgarh

सड़क पर घुमन्तु पशुओं के व्यवस्थापन हेतु जिला स्तरीय समिति गठित : आयुक्त नगर पालिक निगम होंगे अध्यक्ष

namanchhattisgarh

शासकीय ईव्हीपीजी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

namanchhattisgarh

Leave a Comment