April 18, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

ग्रामीण बेरोजगारों के लिए 30 दिवसीय महिला कम्प्यूटर एकाउंटिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का कराया जा रहा आयोजन

Share

जांजगीर-चांपा  26 मई 2023/ भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान जांजगीर में ग्रामीण बीपीएल परिवार के बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध करने के लिए 30 दिवसीय महिला कम्प्यूटर एकाउंटिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम 29 मई से 27 जून 2023 तक जिला हॉस्पिटल के आगे जर्वे रोड जांजगीर में स्थित एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित कराया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान रहने एवं भोजन की निःशुल्क व्यवस्था होगी। जिले के बीपीएल परिवार के सदस्य ही प्रशिक्षण के पात्र होगे। गरीब परिवार के लिए ग्राम सभा की अनुमोदित सूची को मान्य किया जाएगा। आवेदक की आयु 18 वर्ष से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिये। आवेदक आवेदन के साथ पासपोर्ट साईज के तीन फोटो व एक टिकट साइज की फोटो और पहचान पत्र के साथ उपस्थित हो सकते है। अधिक जानकारी के लिए एसबीआई आरसेटी का मोबाईल नम्बर  07817296340 पर संपर्क किया जा सकता है।उक्त जानकारी जनसंपर्क विभाग जांजगीर चांपा के द्वारा दी गई


Share

Related posts

‘‘कृषक सह श्रमिक सम्मेलन’’ में लाभान्वित हुए जांजगीर-चांपा जिले के 4615 हितग्राही

namanchhattisgarh

मुख्यमंत्री ने छिंदगढ़ अंचल को दी कई सौगातें

namanchhattisgarh

महतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

namanchhattisgarh

Leave a Comment