17.6 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

पशुपालकों व दूध व्यवसाय को सम्मानित करने के साथ ही बेहतर पशुपालन हेतु दिए गए सुझाव

Share

कोरबा 02 जून 2023/विश्व दुग्ध दिवस के अवसर पर पशुधन विकास विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। डेयरी अपने पर्यावरण पदचिह्न को कम कर रही है, साथ ही पौष्टिक खाद्य पदार्थ और आजीविका भी प्रदान कर रही है, इस वर्ष का थीम रखा गया है।
उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएँ डॉ. एस. पी. सिंह द्वारा विभागीय कर्मचारियों के साथ मातृछाया शिशु पालन घर जाकर रहने वाले बच्चों को पौष्टिक शुद्ध दूध पिलाने के साथ ही उन्हें पौष्टिक आहार प्रदान किया। इसी क्रम में कार्यालय सभागार में जिले के प्रगतिशील पशुपालकों एवं दुग्ध व्यवसायियों के साथ सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी व्यवसायियों को अंग वस्त्र व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्हें बेहतर पशुपालन के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए गए। साथ ही बैंक से केसीसी बनवाने के संबंध में जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया। विभाग की ओर से सभी पशुपालकों को डी-वॉर्मर और मिनरल मिक्सचर भी प्रदान किया गया।
क्रमांक 171/


Share

Related posts

डेंगू , मलेरिया, पीलिया व संक्रामक रोगों से बचाव हेतु निगम कर रहा लगातार कार्यवाही

namanchhattisgarh

बच्चों को नशे की दुष्प्रवृत्ति से बचाने जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक हुई संपन्न

namanchhattisgarh

सड़कों के निर्माण व अधोसंरचना विकास कार्यो को तत्काल प्रारंभ करायें – आयुक्त

namanchhattisgarh

Leave a Comment