12.8 C
New York
October 20, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सरकार की फ्लैगशिप योजना नरवा, गरुवा, घुरवा और बाड़ी के तहत निर्मित गौठान बना रोजगार का प्रमुख केंद्र

Share

जांजगीर-चांपा 8 जून 2023/ जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम किरीत में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना का संचालन कर महिला स्व सहायता समूह विभिन्न आजीविकामूलक गतिविधियां संचालित करके आत्मनिर्भर हो रही हैं। गायत्री स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किरीत गौठान के अंतर्गत शासन द्वारा दी गई 3 एकड़ जमीन पर बैंगन की खेती कर रहे हैं। समूह के सदस्य सावित्रीबाई ने बताया कि उनके समूह में 10 सदस्य हैं वे गौठान में बैंगन और बरबट्टी का उत्पादन कर रहीं है। उनके द्वारा प्रति 3 दिनों में लगभग 2 से 3 क्विंटल बैंगन का उत्पादन हो रहा है वे उत्पादित बैंगन को आसपास के लोकल बाजार में बेच रहे हैं। जिससे उन्हें बहुत ही अच्छा मुनाफा हो रहा है। समूह द्वारा गौठान में पिछले 1 साल से बैंगन, टमाटर में धनिया एवं अन्य सब्जियों की खेती कर रहे हैं। वे बताते हैं कि पहले हम सिर्फ घर के ही कार्यों में सीमित थे लेकिन गौठान में उन्हें बेहतर रोजगार मिला है वे बैंगन, बरबट्टी, टमाटर की खेती कर रहे हैं और उनसे एक अच्छी आय अर्जित हो रही है तथा उनका मान सम्मान बढ़ने के साथ-साथ आर्थिक एवं सामाजिक रूप से भी स्थिति सुदृढ़ हुई है। उन्होंने छत्तीसगढ़ इसके लिए उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार को आभार व्यक्त किया। उक्त जानकारी जनसंपर्क विभाग जांजगीर चांपा द्वारा दी गई


Share

Related posts

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक 23 सितम्बर को

namanchhattisgarh

04 अप्रैल को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

namanchhattisgarh

निगम के वार्डो में पहुंच रही प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की टीम

namanchhattisgarh

Leave a Comment