16 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

04 अप्रैल को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 03 अप्रैल 2023 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट मंगलवार 04 अप्रैल को विभिन्न 08 वार्डा में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 04 अप्रैल मंगलवार को वार्ड क्र. 08 रेलवे स्टेशन के पास सामुदायिक भवन के सामने, वार्ड क्र. 10 स्टेशन रोड राममंदिर के सामने, वार्ड क्र. 20 कांशीनगर मंदिर के पास,  वार्ड क्र. 32 डिंगापुर सामुदायिक भवन चर्च के सामने, वार्ड क्र. 45 उड़िया बस्ती सांस्कृतिक मंच के पास, वार्ड क्र. 53 प्रगतिनगर सतनाम प्राणगृह के पास, वार्ड क्र. 54 जरहा जेल स्कूल के पास, वार्ड क्र. 67 गजरा बनवारी साईड मोहल्ला के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डा में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकों को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


Share

Related posts

थाना उरगा क्षेत्र में लगा चलित थाना

namanchhattisgarh

बिलासपुर संभाग आयुक्त डॉ संजय अलंग 17 अगस्त को पाली में एसडीएम एवं हरदीबाजार में तहसील कार्यालयों का करेंगे निरीक्षण

namanchhattisgarh

स्कूल के छात्र-छात्राओं के मध्य नशा के दुष्प्रभाव एवं उसके रोकथाम के विषय पर रैली

namanchhattisgarh

Leave a Comment