13.2 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

सहायक ग्रेड – 03 (संविदा) एवं भृत्य (कलेक्टर दर) के भर्ती के लिये दस्तावेज सत्यापन 28 को

Share

जांजगीर-चांपा 27 जून 2023/  जिला निर्वाचन कार्यालय जांजगीर-चाम्पाएवं जिले के विधानसभा क्षेत्रों को अनुविभागीय अधिकारी (रिटर्निंग ऑफिसर) कार्यालयों के लिए स्वीकृत अस्थाई पदों सहायक ग्रेड-03 (संविदा) एवं भृत्य (कलेक्टर दर) की भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन का आयोजन 28 जून 2023 दिन बुधवार को कार्यालय कलेक्टर के सभाकक्ष में प्रातः 11.30 बजे से आयोजित किया गया है। अभ्यर्थियों की अंतरिम चयन सूची जिला निर्वाचन कार्यालय के सूचना पटल सहित जिले के अधिकारिक वेबसाईट में भी अपलोड किया गया है एवं अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेज सहित निर्धारित तिथि, समय व स्थान में उपस्थित होने हेतु कहा गया है। अभ्यर्थियों द्वारा दस्तावेज सत्यापन के लिये निर्धारित तिथि, समय व स्थान पर उपस्थित नहीं होने की स्थिति में दावेदारी निरस्त मानी जावेगी तथा दस्तावेजों के सत्यापन में पात्रता प्रमाणित होने पर वरियतानुसार नियुक्ति आदेश पृथक से जारी किया जायेगा। उक्त जानकारी जनसंपर्क विभाग जांजगर चांपा के द्वारा दी गई


Share

Related posts

शासन की योजनाओं के तहत युवाओं के लिए अधिक से अधिक ऋण स्वीकृत करें बैंक : कलेक्टर

namanchhattisgarh

सरकार तंुहर द्वार कार्यक्रम से नागरिकगण हो रहे लाभान्वित – राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल

namanchhattisgarh

23 दिसम्बर को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

namanchhattisgarh

Leave a Comment