21.2 C
New York
August 28, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

आकस्मिक मृत्यु के 04 प्रकरणों में 16 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

Share

जांजगीर-चांपा, 03 जुलाई 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आपदा मृत्यु के 04 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत  चार-चार रुपए के मान से कुल 16 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है।
जिले की तहसील जांजगीर के ग्राम मड़वा के श्री मनीष कुमार के सर्प काटने से मृत्यु होने पर उनके  पिता मनबोध, तहसील अकलतरा ग्राम अकलतरा के श्री आशुतोष शर्मा के आग में जलने से मृत्यु होने पर उनके  पिता रविन्द्र शर्मा, तहसील नवागढ़ के ग्राम महंत के श्री शिवनाथ कश्यप के बिजली तार से करंट लगने से मृत्यु होने पर उनके पिता सियाराम कश्यप, तहसील बलौदा के ग्राम ठड़गाबहरा के कुमारी मंजू बंजारे की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पिता चन्द्रकुमार बंजारे को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्रत्येक प्रकरण में चार-चार लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। उक्त जानकारी जनसंपर्क विभाग जांजगीर चांपा के द्वारा दी गई है


Share

Related posts

कोरबा के आवासीय खेल अकादमी में प्रवेश के लिए चयन ट्रायल 15 से 17 फरवरी तक

namanchhattisgarh

आयुष्मान भवः अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा का हुआ आयोजन

namanchhattisgarh

आकांक्षा आवासीय विद्यालय में अभिव्यक्ति ऐप के संबंध में दी गई जानकारी

namanchhattisgarh

Leave a Comment