15.1 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

कक्षा 10वीं की विज्ञान और 12वीं की भूगोल एवं भौतिक शास्त्र विषय की पूरक परीक्षा संपन्न

Share

जांजगीर-चांपा 10 जुलाई 2023/ जिले में संचालित हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी स्कूल पूरक परीक्षा 2023 हेतु आज कक्षा 10वीं की विज्ञान और 12वीं की भूगोल एवं भौतिक शास्त्र  विषय की पूरक परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न हुई। जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार कक्षा 12 वीं की भूगोल एवं भौतिक शास्त्र विषय की पूरक परीक्षा में कुल पंजीकृत 1271 में से 1212 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में 59 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें। 12 वीं की परीक्षा में नकल प्रकरण दर्ज नहीं किए गए हैं।
इसी प्रकार कक्षा 10 वीं की विज्ञान विषय की पूरक परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न हुई। कक्षा 10 वी की विज्ञान विषय की पूरक परीक्षा में कुल पंजीकृत 1507 में से 1456 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में 51 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें। कक्षा 10 वी की विज्ञान विषय की पूरक परीक्षा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम चांपा में 02 और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्हनीडीह में 01 नकल प्रकरण दर्ज किए गए हैं। उक्त जानकारी जनसंपर्क विभाग जांजगीर चांपा के द्वारा दी गई


Share

Related posts

यह है एक ऐसा कलेक्ट्रेट, जहां रोज सुनी जाएगी आम नागरिकों की समस्याएं

namanchhattisgarh

पीएमजी पोर्टल में दर्ज प्रकरणों का समय पर निराकरण सुनिश्चित करें: कलेक्टर

namanchhattisgarh

नगर निगम कोरबा अंतर्गत 13 विभिन्न वार्डों में खुलेंगी नई राशन दुकानें

namanchhattisgarh

Leave a Comment