20.8 C
New York
August 22, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने कृषि उपकरणों की पूजा अर्चना कर उन्नत कृषि और किसानों की खुशहाली की कामना की

Share

जांजगीर-चांपा 17 जुलाई, 2023/ छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने आज लोकपर्व हरेली के अवसर अपने निवास में नांगर सहित कृषि औजारों की पूजा अर्चना की। उन्होंने नारियल व भोग के रूप मे गुरहा चीला व छत्तीसगढ़ी व्यंजन चढ़ाकर प्रदेश में उन्नत कृषि व खुशहाली की कामना की‌। इस अवसर पर डॉ महन्त ने आमजनों की समस्या सुनकर उनके त्वरित निराकरण कराने का भरोसा दिया । उन्होंने आगंतुकों को छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक पर्व हरेली तिहार की शुभकामनाएं और बधाई दी। इस अवसर पर महंत निवास में श्री गुलजार सिंह, एल्डरमैन श्री रवि शंकर पांडेय, सर्व श्री रविंद्र शर्मा, शाश्वत दीवान, सुरेंशधर दिवान, डॉ के पी राठौर, पवन राठौर, सोनू, विजय राठौर, पंकज शुक्ला, हरीश राठौर,आकाश सानू, अभिषेक कर्ष, नगर केसरवानी समाज के प्रतिनिधि मंडल, अधिकारी कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। उक्त जानकारी जनसंपर्क विभाग जांजगीर चांपा के द्वारा दी गई


Share

Related posts

छात्रवृत्ति पोर्टल पर बैंक खाता अपडेट करने के लिए 10 मार्च तक पोर्टल ओपन

namanchhattisgarh

बालको ‘मोबाइल हेल्थ वैन’ से लगभग 7000 जरूरतमंद लाभान्वित

namanchhattisgarh

जब कलेक्टर और एसपी ने ग्रामीणों के देशप्रेम के उत्साह को बढ़ाया दुगना..

namanchhattisgarh

Leave a Comment