21.2 C
New York
August 28, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

कलेक्टर ने जनचौपाल के माध्यम से सुनी लोगों की समस्याएं

Share

कोरबा 18 जुलाई 2023/ जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कलेक्टर जनचौपाल में आज जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से पहंुचें लोगों से कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने मुलाकात कर उनके मांगों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना एवं प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। आवेदकों ने बारी-बारी से कलेक्टर श्री झा के समक्ष अपनी शिकायतें प्रस्तुत कर निराकरण की मांग की।
जनचौपाल में आज 134 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें आवेदकों द्वारा स्वास्थ्य इलाज हेतु सहायता, स्वामी आत्मानंद विद्यालय में प्रवेश, आर्थिक सहायता, मुआवजा दिलाने, मजदूरी भुगतान, लंबित राशि का भुगतान, वन अधिकार पट्टा दिलाने, बिजली समस्या संबंधी शिकायतें, शासकीय जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने, नामांतरण, नक्शा दुरूस्तीकरण, भूमि सीमांकन, राशनकार्ड, जाति प्रमाण पत्र, रोजगार प्रदाय की मांग जैसे अन्य आवेदन शामिल है। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, नगर निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
क्रमांक 318/


Share

Related posts

लाईवलीहुड कालेज में 16 सितम्बर को ‘‘रोजगार मेला सह कैरियर मार्गदर्शन‘‘ का होगा आयोजन

namanchhattisgarh

महापौर ने आर.पी.नगर, शिवाजीनगर एवं एम.पी.नगर की जानी समस्याएं, साफ-सफाई कार्यो के दिये निर्देश

namanchhattisgarh

एनटीपीसी कोरबा ने क्रेडा द्वारा आयोजित कार्यशाला में लिया भाग, ऊर्जा दक्षता के प्रयासों की हुई सराहना

namanchhattisgarh

Leave a Comment