April 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

कलेक्टर ने किसान स्कूल में किए जा रहे नवाचार की प्रशंसा

Share

जांजगीर-चाम्पा 20 जुलाई 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह पहुंचकर नवाचार की जानकारी ली और किसान स्कूल में किसानों, महिला समूह के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। किसान स्कूल के संचालक श्री दीनदयाल यादव ने कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी को छत्तीसगढ़ की 36 भाजी और उसके बीजों के संरक्षण एवं किसान स्कूल में बनाए गए धरोहर की जानकारी दी। किसान स्कूल में कृषि के परम्परागत सामग्रियों को संरक्षित किया जा रहा है। इसके अलावा नीमसार, गोबर गैस संयंत्र, टॉयलेट संयंत्र, अक्षय चक्र कृषि मॉडल, आस्ट्रेलियन केंचुआ से बनने वाली जैविक खाद की जानकारी दी।
इस दौरान कलेक्टर ने कृषक रामाधार देवांगन से केला, अमारी भाजी और भिंडी के रेशे से बने कपड़े के साथ ही कोसा से बनने वाले सिल्क कपड़ों की जानकारी ली। उन्होंने यहां बम्बू काफ्ट के उत्पाद का अवलोकन भी किया।
कलेक्टर ने किसान स्कूल के नवाचार की तारीफ की और कहा कि किसान स्कूल के द्वारा किसानों और महिलाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में बेहतर कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन किसान स्कूल को आगे बढ़ाने हरसम्भव मदद करेगा। उन्होंने कहा कि बहेराडीह के समूह की महिलाएं भी काफी जागरूक हैं और अच्छा कार्य कर रही हैं, जो कि सराहनीय है। उन्होंने कहा की किसान स्कूल के नवाचार से लोगों को बड़ी सीख मिल रही है।
किसान स्कूल के धरोहर में समूह की महिलाओं के आग्रह पर कलेक्टर ने खिंचाई सेल्फी –
समूह की महिलाओं के आग्रह पर किसान स्कूल के सेल्फी जोन धरोहर में महिलाओ द्वारा परम्परिक खुमरी पहनाकर कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के साथ तस्वीर खिंचाई। इस मौके पर समूह की महिलाओं का उत्साह बढ़ गया और महिलाओं ने कलेक्टर से मिले प्रोत्साहन की तारीफ की। इसके साथ ही कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने किसान स्कूल परिसर में थाईलैंड से लाये गये आम के पौधे का रोपण किया।
इस अवसर पर बलौदा जनपद उपाध्यक्ष नम्रता राघवेंद्र नामदेव, सिवनी सरपंच लखे चंद्रकुमार राठौर, उप सरपंच चंदा सरवन कश्यप, श्री उपेंद्र दुबे, डॉ. सविता राज, डॉ. जीडी महिलांगे, रेवती यादव, पुष्पलता ध्रुव, जितेंद्र यादव, राजाराम यादव, श्यामलाल राठौर, डायरेक्टर विकास साहू, अभिषेक पाल, साधना यादव, ललिता यादव, पुष्पा यादव, सुमित्रा यादव, सपना कश्यप, रम्भा गोड़, बृहस्पति यादव, साधना यादव, उषा यादव, कौशिल्या यादव, गंगा चौहान, रामकुमारी यादव, उर्मिला यादव, प्रेमनारायण यादव, बाबूलाल यादव, शिवदयाल यादव, पिंटू कश्यप उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जनसंपर्क विभाग जांजगीर चंापा के द्वारा दी गई


Share

Related posts

आवेदकों के ऋण आवेदनों का बैंक समय सीमा में करे निराकरण: अपर कलेक्टर

namanchhattisgarh

छात्रवृत्ति पोर्टल पर बैंक खाता अपडेट करने के लिए 10 मार्च तक पोर्टल ओपन

namanchhattisgarh

मत्स्य बीज उत्पादन के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बना पांचवा बड़ा राज्य

namanchhattisgarh

Leave a Comment