8 C
New York
April 22, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

अतिक्रमण के उद्देश्य से प्रस्तावित सामुदायिक भवन स्थल पर किये जा रहे अतिक्रमण को हटाया गया

Share

कोरबा 24 जुलाई 2023 – वार्ड क्र. 14 पम्प हाउस मैंगजीनभांठा में नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा   वार्डवासियों के सुविधा हेतु उनकी मांग के अनुरूप सामुदायिक भवन का निर्माण प्रस्तावित है। निगम द्वारा उस भवन का 14 लाख रूपये से टेण्डर जारी किया जा चुका है। विगत दिनों वार्डवासियों के द्वारा एल्डरमेन के माध्यम से उक्त स्थल पर अतिक्रमण किये जाने की शिकायत की गई। निगम द्वारा प्राप्त शिकायत को संज्ञान में लेते हुए मौके में स्थल पर जांच के लिये निगम के अधिकारी गये।   संबंधित अधिकारियों द्वारा यह पाया गया कि वहॉं के स्थानीय व्यक्ति द्वारा प्रस्तावित स्थल पर कब्जे की नियत से ईंट जुडाई का काम कराया जा रहा था, अधिकारियों द्वारा पूछे जाने पर कब्जे की नियत से ईंट जुड़ाई का काम किया जाना स्वीकार किये जाने पर संबंधित व्यक्ति को नोटिस जारी करते हुए बेजा कब्जा हटाने के लिये आदेशित किया गया।
दूसरे दिन निगम को पुनः सूचना मिली कि उक्त संबंधित व्यक्ति द्वारा बेजा कब्जा हटाने में किसी प्रकार की रूचि न लेते हुए अपना अतिक्रमण कार्य जारी रखा, उसके पश्चात उक्त अतिक्रमण के विरूद्ध निगम के अतिक्रमण दस्ते द्वारा आवश्यक कार्यवाही करते हुए उक्त अवैध निर्माण को हटाया गया। उक्त अतिक्रमण को हटाये जाने की कार्यवाही अतिक्रमणकर्ता एवं बड़ी संख्या में उपस्थिति बस्तीवासियों की मौजूदगी में उन सबकी सहमति से की गई, किसी ने भी उसका  विरोध नहीं किया। निगम द्वारा इस प्रकार की अतिक्रमण करने की शिकायत प्राप्त होने पर अतिक्रमण दस्ते द्वारा नियमित रूप से अतिक्रमण मुक्त करने की कार्यवाही की जाती है।


Share

Related posts

18 अप्रैल को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

namanchhattisgarh

आयुक्त सी आर प्रसन्ना और संचालक डॉ विष्णुदत्त ने किया प्रस्तावित मेडिकल कालेज स्थल का निरीक्षण कलेक्टर से की आवश्यक चर्चा

namanchhattisgarh

महापौर ने मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ सह सघन कुष्ठ एवं नेत्र ज्योति अभियान का किया शुभारंभ

namanchhattisgarh

Leave a Comment