21.6 C
New York
August 28, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

आज 45 मवेशियों को सड़क से उठाकर पहुंचाया गया गोठान व कांजीघर

Share

कोरबा 10 अगस्त 2023 – नगर पालिक निगम केारबा द्वारा आज सड़कों पर स्वच्छंद विचरण करने वाले 45 मवेशियों को काऊकेचर के माध्यम से सड़कों से उठाकर गोकुलनगर गोठान एवं कोरबा कांजीघर पहुंचाया गया, साथ ही संबंधित पशुपालकों को कड़ी हिदायत दी गई कि वे अपने पालतू मवेशी सड़कों पर खुला न छोड़े। यहॉं उल्लखेनीय है कि पशुपालकों को द्वारा अपने पालतू मवेशियों को सड़क पर खुला छोड़ दिया जाता है जिसके कारण सड़क दुर्घटना की संभावना, आवागमन का बाधित होना तथा यातायात व्यवस्था आदि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, वहीं सड़क दुर्घटनाओं में जान-माल के नुकसान व मवेशियों के घायल होने की आशंका भी बनी रहती है। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा आज कार्यवाही करते हुए सड़कों व सार्वजनिक स्थानों से 45 मवेशियों को काऊकेचर के माध्यम से उठाकर गोकुलनगर गोठान व कोरबा कांजीघर पहुंचाया गया।
आयुक्त ने की अपील- आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने निगम क्षेत्र के समस्त पशुपालकों से पुनः अपील करते हुए कहा है कि वे अपने पालतू मवेशियों को घर पर सुरक्षित रूप से रखें, स्वच्छंद विचरण हेतु सड़कों पर खुला न छोडे़ तथा निगम द्वारा की जाने वाली दण्डात्मक कार्यवाही से बचें एवं सड़क दुर्घटनाओं को रोकने व यातायात व्यवस्था को बनाए रखने में अपना सहयोग दें।


Share

Related posts

शिक्षक दिवस के अवसर पर जिले के सेवानिवृत्त शिक्षकों तथा शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले शिक्षक हुए सम्मानित

namanchhattisgarh

लंबित प्रकरणों को शीघ्र करें निराकृत: कलेक्टर

namanchhattisgarh

संभाग स्तरीय आधार ऑपरेटर प्रशिक्षण आयोजितः स्कूलों में विद्यार्थियों के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट के निर्देश

namanchhattisgarh

Leave a Comment