19.5 C
New York
October 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

हर-घर तिरंगा अभियान में सभी उत्साह से भाग लें: राज्यपाल

Share

रायपुर, 11 अगस्त 2023 | राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने प्रदेश सहित देश वासियों से आह्वान किया है कि हर-घर तिरंगा अभियान में सभी उत्साह से भाग लें। उन्होंने कहा कि हम देश की आजादी के 75 वर्ष को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के निर्देश पर तिरंगे के प्रति सम्मान और जुड़ाव को और भी मजबूत करने तथा सभी भारतीयों के दिलांे में देश  भक्ति की भावना को मजबूत करने के लिए हर-घर तिरंगा अभियान प्रारंभ किया गया हैै। हम सभी के घरों मंे तिरंगा फहराने के इस महा अभियान से न केवल तिरंगे के प्रति हमारा व्यक्तिगत जुड़ाव मजबूत होगा बल्कि राष्ट्र निर्माण की भावना भी हमारे दिलों में मजबूत होगी।
उन्होंने कहा कि इस अवसर पर देश के उन महान स्वतंत्रता सेनानियों को भी याद करते हुए, उन से प्रेरणा लें और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।
क्रमांक-2491/


Share

Related posts

छुरीखुर्द, कोरबी सहित विभिन्न ग्रामों में आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर

namanchhattisgarh

सरकार तुंहर द्वार कार्यक्रम: समाधान शिविर का आयोजन 11 अप्रैल को रामपुर में

namanchhattisgarh

राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल ने रानी धनराज कुंवर देवी स्वास्थ्य केन्द्र में सोनाग्राफी मशीन का किया शुभारंभ

namanchhattisgarh

Leave a Comment