July 28, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

जिला पंचायत सीईओ एवं पुलिस अधीक्षक ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का लिया जायजा

Share

कोरबा 13 अगस्त 2023/ कलेक्टर श्री सौरभ कुमार के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप एवं पुलिस अधीक्षक श्री उदय किरण ने आज सीएसईबी फुटबॉल ग्राउण्ड में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले परेड, पीटी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतिम रिहर्सल व तैयारियों का जायजा लिया। स्वतंत्रता दिवस समारोह का अंतिम रिहर्सल डिप्टी कलेक्टर श्री सरोज महिलांगे मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। उन्होंने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू उपस्थित थे ।
सीएसईबी फुटबॉल ग्राउण्ड में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह का आयोजन कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत के मुख्य आतिथ्य में किया जाएगा। सीईओ श्री विश्वदीप ने सीएसईबी ग्राउण्ड पहुंच कर मुख्य समारोह हेतु बैठक व्यवस्था, मंच निर्माण, बेरीकेट्स तथा सुरक्षा आदि की व्यवस्था का जायजा लिया और अंतिम रिहर्सल का निरीक्षण किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन को लेकर उपस्थित सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बारिश को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम, पी.टी.प्रदर्शन एवं अन्य तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में स्वतंत्रता दिवस समारोह की गरिमा का ध्यान रखने के निर्देश सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी को दिए।
स.क्र. 417


Share

Related posts

भैरोताल हाई स्कूल में राजस्व मंत्री ने किया सायकल वितरण

namanchhattisgarh

राजिम कुंभ की तैयारियां तेज: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित आवासीय कार्यालय में की विस्तृत समीक्षा बैठक

namanchhattisgarh

संविधान की मूल भावना के अनुसार जनहित में काम करने का लिया संकल्प

namanchhattisgarh

Leave a Comment