November 29, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

कस्टम मिलिंग में लापरवाही पर बालाजी राइस मिल से 208 क्विंटल धान व 102 क्विंटल चावल जब्त

Share

जांजगीर-चाम्पा 17 अगस्त 2022/ कस्टम मिलिंग में चावल जमा की प्रगति हेतु जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। कुछ दिन पूर्व ही कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने राइस मिल संचालकों की बैठक लेकर समय-सीमा में चावल जमा करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने लापरवाही किये जाने पर उचित कार्यवाही के निर्देश भी दिए थे। इसी कड़ी में आज खाद्य विभाग द्वारा ग्राम बनारी स्थित श्री बालाजी राइसमिल में कार्यवाही की गई। मिल की जांच में अनियमितता पाए जाने तथा कस्टम मिलिंग कार्य में लापरवाही बरतने के कारण राइस मिल में 208 क्विंटल धान तथा 102 क्विंटल चावल की जप्ती की गई है ।
बनारी स्थित श्री बालाजी राइस मिल में मिल संचालक को निर्देशित किए जाने के बाद भी भारतीय खाद्य निगम में चावल जमा करने में रुचि नहीं ली जा रही थी। राइस मिल का संचालन और प्रबंधन अनिल पालीवाल द्वारा किया जाता है। उनकी मौजूदगी में जांच की कार्यवाही की गई। जप्त किए धान एवं चावल की कुल बाजार मूल्य लगभग सात लाख रुपए है। जिला खाद्य अधिकारी मनोज त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि उक्त मिलर के विरुद्ध  छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर धान व चावल को शासन के पक्ष में राजसात करते हुए आगामी सत्र में काली सूची में दर्ज करने की कार्यवाही की जाएगी। जांच कार्यवाही हेतु जिला स्तर की टीम गठित की गई है जिसमे खाद्य निरीक्षक मनीष अग्रवाल और अनिरुद्ध तिवारी शामिल हैं।


Share

Related posts

ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत 20 परिवारों की लौटी खुशियां

namanchhattisgarh

जनता की समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता भी नैतिक दायित्व भी – राजस्व मंत्री

namanchhattisgarh

पीएटी एवं पीव्हीपीटी प्रवेश परीक्षा के सफल आयोजन हेतु उड़नदस्ता नियुक्त

namanchhattisgarh

Leave a Comment