19.8 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

शासकीय प्राथमिक शाला तिलैयापारा मुरली के प्रधान पाठक निलंबित

Share

कोरबा 23 अगस्त 2023/ शराब पीकर स्कूल आने और बच्चों के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा पाली विकासखण्ड के शासकीय प्राथमिक शाला तिलैयापारा मुरली के प्रधानपाठक के खिलाफ निलंबन की कार्यवाही की गई है।
कलेक्टर जनचौपाल में पाली विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला तिलैयापारा मुरली में पदस्थ प्रधान पाठक श्री धरम लाल श्रीवास के विरूद्ध अनुशासनहीनता एवं बच्चों के साथ दुर्व्यवहार करने की शिकायत प्राप्त हुई थी। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने मामले की जांच और आवश्यक कार्यवाही के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए थे। जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी. पी. भारद्वाज ने बताया कि पाली विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को इस संबंध में जांच अधिकारी नियुक्त कर संबंधित शिकायत की जांच के निर्देश दिए गए थे। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पाली के जांच प्रतिवेदन के अनुसार जांच में शिकायत को सही पाया गया। इसे कर्तव्य के प्रति गंभीर लापरवाही एवं छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम का उल्लंघन पाए जाने पर शासकीय प्राथमिक शाला तिलैयापारा मुरली के प्रधान पाठक श्री धरम लाल श्रीवास के खिलाफ निलंबन की कार्यवाही की गई है। निलंबन की अवधि में इनका मुख्यालय बीईओ कार्यालय कोरबा नियत किया गया है।
स.क्र. 459/


Share

Related posts

महिलाओं की तस्करी रोकथाम, अन्य हितधारकों तथा पीड़ितों के पुनर्वास के संबंध में कार्यशाला आयोजित: पीडित महिला आयोग के व्हाट्सएप नम्बर 9098382225 पर कर सकते है शिकायत

namanchhattisgarh

कोरबा निगम क्षेत्र में 500 लोगों को घर बैठे मिल चुके है प्रमाण पत्र

namanchhattisgarh

पुलिस अधीक्षक ने थाना पाली को दिया संवेदना कक्ष एवं आगंतुक कक्ष का सौगात

namanchhattisgarh

Leave a Comment