22.4 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

ग्राम पंचायत भैंसदा में शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन के लिए आवेदन आमंत्रित

Share

जांजगीर-चांपा 28 अगस्त 2023 / छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के प्रावधानों के तहत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जांजगीर द्वारा विकासखंड नवागढ़ ग्राम पंचायत भैंसदा में शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन के लिए आवेदन 14 अगस्त 2023 शाम 5 बजे तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा) जांजगीर में आमंत्रित किया गया था। उक्त समयावधि में एक भी आवेदन प्राप्त नहीं होने पर अब आवेदन 01 सितम्बर 2023 तक आमंत्रित किया गया है।
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जांजगीर से प्राप्त जानकारी अनुसार विकासखंड नवागढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत भैंसदा में शासकीय उचित मूल्य दुकान का आबंटन किया जाना है। संबंधित ग्राम पंचायत के समस्त स्व सहायता समूह, ग्राम पंचायत, सेवा सहकारी समिति आदि को सूचित किया गया है कि शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु इच्छुक संस्था समूह निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र और आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि और समय तक संबंधित कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त पत्र पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।उक्त जानकारी जिला जनसंपर्क विभाग जांजगीर चांपा के द्वारा प्रदान कि गई है


Share

Related posts

*विकासखण्ड स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन 16 नवंबर से

namanchhattisgarh

एएनएम-नर्स की संविदा भर्ती के लिए प्राप्त आवेदनों की पात्र-अपात्र सूची जारी 6 जून तक दावा आपत्ति आमंत्रित

namanchhattisgarh

समर कैम्प में बच्चों ने सिखी अनेक कलाऐं जीवन में भी कलाओं को अपनाये

namanchhattisgarh

Leave a Comment