21.5 C
New York
June 19, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

आंगनबाड़ी केन्द्रों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित

Share

जांजगीर-चांपा, 28 अगस्त 2023/ एकीकृत बाल विकास परियोजना जांजगीर के जनपद पंचायत नवागढ़ के अंतर्गत ग्राम धाराशिव के आगंनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 05 और ग्राम कुथुर के आगंनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 07 में सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 12 सितम्बर 2023 तक कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना जांजगीर (जाज्वल्यदेव नवीन कन्या महाविद्यालय के पीछे पुराना बाल संरक्षण गृह) में आमंत्रित किया गया है। उक्त पद हेतु आयु 18 से 44 वर्ष और 8वीं कक्षा उत्तीर्ण निर्धारित है तथा संबंधित ग्राम के महिलाएं आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र कार्यालयीन दिवस पर सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक स्वयं जमा कर सकतें हैं। निर्धारित समयावधि के पश्चात् प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय जांजगीर नवागढ़ 2 से संपर्क किया जा सकता है। उक्त जानकारी जिला जनसंपर्क विभाग जांजगीर चांपा के द्वारा प्रदान कि गई है


Share

Related posts

अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाईन निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन आमंत्रित

namanchhattisgarh

विशेष लेख : समाज में बढ़ता तलाक स्तर

namanchhattisgarh

महापौर ने बस्तीवासियों से मिलकर जानी समस्याएं, निराकरण हेतु दिये निर्देश

namanchhattisgarh

Leave a Comment