13.6 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला एवं आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

Share

कोरबा 29 अगस्त 2023/ कलेक्टर श्री सौरभ कुमार के मार्गदर्शन एवं जिला आयुर्वेद अधिकारी भी प्रदीप कुमार जैन के नेतृत्व में विगत दिवस कोरबा स्थित घण्टाघर ओपन थियेटर मैदान में एक दिवसीय निःशुल्क जिला स्तरीय आयुष चिकित्सा शिविर का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया। यह शिविर प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित की गई। जिसमें शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी वर्ग के लोगों ने चिकित्सा लाभ प्रदान किया गया।
जिला आयुर्वेद अधिकारी ने शिविर के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला में आयुर्वेद चिकित्सा की प्राचीनतम विद्या आयुर्वेद पंचकर्म, स्नेहन, स्वेदन, कटीवस्ती, कपिंग (हिजामा) थैरेपी के माध्यम से जटिल गंभीर बीमारियों से ग्रसित 25 मरीजों को चिकित्सा लाभ दिया गया। इसी प्रकार आयुष चिकित्सा पद्धति से 752 मरीजों का रोग निदान एवं उपचार  कर उन्हें निःशुल्क आयुर्वेद औषधियों का वितरण भी किया गया। साथ ही महिला चिकित्सकों द्वारा स्त्रीरोग निदान कर चिकित्सकीय सेवा प्रदाय की गई। शिविर में 40 से भी अधिक औषधिय महत्व के जड़ी-बुटी, पेड़-पौधों की पहचान एवं उनका दैनिक जीवन में उपयोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई एवं 100 से अधिक औषधी पौधों का हितग्राहियों को वितरण किया गया।
इस अवसर पर आयुर्वेद नोडल अधिकारी डॉ. उदय शर्मा, डॉ. अमित मिश्र (विशेषज्ञ चिकित्सक), डॉ. दिवाकर त्रिपाठी (आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी) एवं होम्योपैथी, यूनानी चिकित्सा, सहित समस्त फार्मासिस्ट आयुष, पंचकर्म सहायक, औषधालय सेवक द्वारा शिविर में चिकित्सकीय कार्य में सहयोग प्रदान किया गया।
स. क्र. 484


Share

Related posts

मीडिया अनुप्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति गठित

namanchhattisgarh

आधीरात को कलेक्टर-एसपी ने किया चेकिंग पॉइंट का निरीक्षण : 14 चेकपोस्टों में स्थैतिक निगरानी दल और 12 उड़नदस्ता है सक्रिय

namanchhattisgarh

21 अप्रैल को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

namanchhattisgarh

Leave a Comment