13.6 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

अवैध परिवहन एवं उत्खनन करते पाये जाने पर 17 वाहन जप्त

Share

जांजगीर-चांपा 31 अगस्त 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में राजस्व एवं माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जिले के पीथमपुर, बिरगहनी, केवा, नवापारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन करते हुए पाये जाने पर 17 वाहनों पर कार्यवाही किया गया।
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जांजगीर ने बताया कि अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन कार्य में संलग्न वाहन जिसमें 01 जेसीबी, 03 नग हाईवा एवं 13 ट्रैक्टर पर जब्ती की कार्यवाही की गई तथा उक्त वाहनों को माइनिंग इंस्पेक्टर को सुपुर्द किया गया। उक्त वाहन एवं वाहन मालिकों के विरुद्ध खनिज अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु खनिज अमलो द्वारा विशेष अभियान चलाकर निरन्तर जॉच किया जा रहा हैै। उक्त जानकारी जिला जनसंपर्क्र विभाग जांजगीर चांपा के द्वारा दी गई


Share

Related posts

जनचौपाल में आज 121 लोगों ने दिये आवेदन

namanchhattisgarh

कृषि स्थायी समिति की बैठक छह जून को

namanchhattisgarh

दो आरोपी से सट्टापट्टी एवं नगदी रकम 2100.00 जप्त

namanchhattisgarh

Leave a Comment