February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

कलेक्टर ने 98वें फाउंडेशन कोर्स के 14 प्रशिक्षु अधिकारियों से की मुलाकात

Share

कोरबा 01 सितम्बर  2023/ लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी मसूरी के 98वें फाउंडेशन कोर्स के 2023 बैच के 14 प्रशिक्षु अधिकारियों से कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने आज जिला कार्यालय सभाकक्ष में मुलाकात की। कलेक्टर ने उन्हें जिले के इतिहास, उद्योग, सांस्कृतिक एवं पर्यटन स्थलों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए विकास कार्यों की गतिविधियों के बारे में बताया। उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों को जिले में निर्मित कोसा शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों ने प्रशंसा व्यक्त करते हुए कलेक्टर से जिले के प्रवास के अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा की कोरबा जिले के पर्यटन स्थल, प्राकृतिक धरोहर, यहां की संस्कृति, सभ्यता के बारे में जानने का उन्हें मौका मिला है। यहां आकर उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला, इसके लिए उन्होंने कलेक्टर श्री सौरभ कुमार को धन्यवाद दिया।
गौरतलब है कि लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी मसूरी के 98वें फाउंडेशन कोर्स के 14 प्रशिक्षु अधिकारियों की टीम कोरबा जिले के 5 दिवसीय प्रवास पर थे। ये सभी 2023 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय राजस्व सेवा, भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा सेवा, भारतीय रक्षा खाता सेवा एवं भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी हैं। इन प्रशिक्षु अधिकारियों में अमित कुमार यादव, आदित्य कुमार सिंह, डॉ आदित्य शर्मा, शिवम यादव, अंजली भारद्वाज, अर्शिया छवि ठाकुर, शुभम मिश्रा, स्वर्णम भारद्वाज, आकांक्षा आनंद, मौर्या तेज, दीक्षिता जोशी, शुभम यादव, निखिल राय, मनेल बिजोत्रा शामिल है। सभी प्रशिक्षु अधिकारियों द्वारा जिले के अजगरबहार एवं लालपुर गाँव का भ्रमण कर ट्राइबल के रीति रिवाज, कला, संस्कृति का बारीकी से अध्ययन किया गया साथ ही इन गांवों में स्वास्थ्य, पंचायत, कृषि, महिला-बाल विकास परियोजना सहित अन्य योजनाओं की जमीनी स्थिति का अवलोकन भी किया गया। इस अवसर पर वनमण्डलाधिकारी कोरबा श्री अरविंद पीएम उपस्थित थे।
स. क्र. 492


Share

Related posts

एनटीपीसी कोरबा ने कटघोरा में हर्षोल्लास से मनाया उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य” ऊर्जा @2047 महोत्सव

namanchhattisgarh

26 नवम्बर को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

namanchhattisgarh

कलेक्टर ने जिले के सभी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, एनजीओ और सभी नागरिकों से स्ट्रीट सिचुएशन वाले बच्चों की हरसभंव मदद करने की अपील

namanchhattisgarh

Leave a Comment