27.3 C
New York
July 29, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

जीपीएफ ऋणात्मक शेष के निपटारा हेतु तीन दिवसीय शिविर का आयोजन

Share

कोरबा 8 सितंबर 2023/ कोरबा जिला के अंतर्गत विभिन्न शासकीय कर्मचारियों के जीपीएफ में प्रदर्शित होने वाले ऋणात्मक शेष के निराकरण हेतु महालेखाकार रायपुर से 13 ,14 ,15 सितंबर को तीन दिवसीय शिविर का आयोजन जिला कोषालय कोरबा में किया गया है। वरिष्ठ कोषालय अधिकारी श्री पी आर महादेवा ने बताया कि जिन कर्मचारियों का ऋणात्मक शेष प्रदर्शित हो रहा है, उनके पासबुक एवं अन्य संबंधित दस्तावेज सहित शिविर  में उपस्थित होने हेतु समस्त आहरण अधिकारियों को सूचित किया गया है। विशेषकर विकासखंड शिक्षा अधिकारी पोड़ी उपरोड़ा, विकासखंड शिक्षा आधिकारी करतला, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कटघोरा के ज्यादा प्रकरण है। समस्त डीडीओ को सूचित करने के साथ-साथ यह निर्देशित किया गया है कि संबंधित अभिदाता को भी शिविर में अनिवार्यता उपस्थित करने हेतु सूचित करें। ऋणात्मक शेष वाले अभिदाताओं की सूची समस्त संबंधित आहरण अधिकारियों को प्रेषित की गई है ।
स. क्र. 513/


Share

Related posts

विकसित भारत संकल्प यात्रा के लिए विभिन्न विभागों के कार्य-दायित्वों का किया गया निर्धारण

namanchhattisgarh

जिला प्रशासन की बड़ी पहलः सड़क सुरक्षा सुदृढ़ करने समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

namanchhattisgarh

कोरोना संक्रमण से बचने कोरोना की सभी खुराके जरूर लगवाएं – महापौर

namanchhattisgarh

Leave a Comment