27.6 C
New York
July 31, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

प्री. मेडिकल एवं प्री. इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी हेतु हेतु 10 सितम्बर को प्राक्चयन परीक्षा

Share

कोरबा 08 सितम्बर 2023/ युवा कैरियर निर्माण योजना अंतर्गत प्री. मेडिकल एवं प्री इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी हेतु अभ्यर्थियों का प्राक्चयन परीक्षा 10 सितंबर 2023 दिन रविवार को  दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक रायपुर के  सड्डू, उरकुरा मार्ग स्थित प्रयास बालक आवासीय विद्यालय में आयोजित किया गया है।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्री. मेडिकल एवं प्री इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी हेतु अभ्यर्थियों से जिला स्तर पर आवेदन आमंत्रित किया गया था। जिलों से परीक्षण उपरांत पात्र पाए गए अभ्यर्थियों का प्राक्चयन परीक्षा 10 सितंबर 2023 को आयोजित किया गया है। सहायक आयुक्त ने जिले के सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया है कि वे विभागीय वेबसाईट www.tribal.cg.gov.in के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही अभ्यर्थियों से प्रवेश पत्र में अपना रोल नंबर, स्वयं सत्यापित फोटो तथा संपूर्ण विवरण भरकर परीक्षा केन्द्र पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का आग्रह किया है।
स. क्र. 516


Share

Related posts

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की जयन्ती के अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली सद्भावना शपथ

namanchhattisgarh

पहाड़ी कोरवा ममता की जिंदगी में थी उलझनों की मोड़, कलेक्टर ने शिक्षा से दिया नाता जोड़

namanchhattisgarh

चोरी का कार बेचने के फिराक में घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

namanchhattisgarh

Leave a Comment