13.2 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

विशेष ग्राम सभा का आयोजन 13 से 15 सितम्बर तक

Share

जांजगीर चांपा 14 सितम्बर 2023/कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन 13 से 15 सितम्बर तक किया जा रहा है। जिसमें आवासहीन परिवारों पर चर्चा की जा रही है। ग्राम सभा में सचिव, सरपंच एवं पंचायत पदाधिकारियों को कोरम की पूर्ति कराने का दायित्व सौंपा गया है। विशेष ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत स्थायी प्रतीक्षा सूची के शेष हितग्राहियों एवं छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 के आवासहीन परिवारों की पात्रता एवं अपात्रता का परीक्षण कर दावा आपत्ति आमंत्रित कर पात्र हितग्राहियों का चिन्हांकन किया जाएगा और दावा आपत्ति जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत में भी ली जाएगी।  उक्त जानकारी जिला जनसंपर्क विभाग जांजगीर चांपा के द्वारा प्रदान कि गई


Share

Related posts

स्कूल शिक्षा मंत्री 21 मई को घोषित करेंगे

namanchhattisgarh

राजस्व मंत्री करेंगे शनिवार को विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण, भूमिपूजन

महिलाओं ने आकर्षक चूड़ी, कंगन, मंगलसूत्र बनाकर आर्थिक स्वावलंबन की चुनी राह

namanchhattisgarh

Leave a Comment