April 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

’’वीरांगना’’ रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार हेतु 10 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

Share

जांजगीर-चांपा 27 सितम्बर 2023/ छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा राज्य स्तरीय अलंकरण समारोह में महिलाओं विशेष कर वीरता, शौर्य, साहस तथा महिलाओं में आत्मबल को सशक्त करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के योगदान को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से ’’वीरांगना’’ रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार देने का निर्णय लिया है। ’’वीरांगना’’ रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार अंतर्गत राज्य शासन द्वारा पुरस्कार के रूप में 2 लाख रुपये, प्रतीक चिन्ह से युक्त पट्टिका प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। सम्मान से संबंधित विस्तृत दिशा निर्देश एवं फार्म का प्रारूप कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.) में कार्यालयीन समय में प्राप्त कर 10 अक्टूबर 2023 तक उक्त कार्यालय में जमा कर सकते है। उक्त जानकारी जिला जनसंपर्क विभाग जांजगीर चांपा के द्वारा प्रदान कि गई


Share

Related posts

आंगनबाड़ी के रिक्त पदों पर भर्ती : प्राप्त आवेदनों पर दावा आपत्ति 18 अप्रैल तक आमंत्रित

namanchhattisgarh

राजस्व मंत्री ने वार्ड क्र. 33 में किया शेड अहाता निर्माण कार्य का भूमिपूजन

namanchhattisgarh

सभी स्कूल, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केंद्रों में प्रदान करें नल कनेक्शन: कलेक्टर

namanchhattisgarh

Leave a Comment