16 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत चिकित्सा अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

Share

कोरबा 19 अक्टूबर 2023/ जिले में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विगत दिवस मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस.एन.केसरी की अध्यक्षता में मेडिकल कॉलेज के सभाकक्ष में जिले के समस्त चिकित्सा अधिकारियों को कैपीसिटी बिल्डिंग के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। डॉ. केसरी ने बताया कि राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत नियमित और विशेष प्रयास के माध्यम से कुष्ठ रोग के नए मामलों का शीघ्र निदान और त्वरित एम.डी.टी.उपचार किया जाना है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक अवस्था में ही कुष्ठ रोग का पहचान कर इसका उन्मूलन किया जा सकता है। साथ ही संक्रामक रोगियों का शीघ्र ही उपचार करना आवश्यक है। जिससे अन्य सामान्य व्यक्तियों में संक्रमण फैलने से रोका जा सके एवं मरीजों में विकलांगता या विकृति ना हो सके। उन्होंने ने बताया कि कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत आज जिले के आयुर्वेदिक चिकित्सकों को तथा 20 अक्टूबर 2023 को सभी आर.एम.ए. को प्रशिक्षित किया जाएगा।
स.क्र. 624/


Share

Related posts

नवोदय विद्यालय कोरबा में खिलौना बनाने की कार्यशाला का हुआ आयोजन

namanchhattisgarh

एफसीआई में चावल जमा नहीं करने पर होगी कड़ी कार्यवाही: कलेक्टर

namanchhattisgarh

कलेक्टर की पहल से प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 05 मृतकों के परिजनों को मिले 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि

namanchhattisgarh

Leave a Comment