April 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

पी जी कॉलेज में निकला बेहद विशाल काय अजगर

Share

कोरबा|  जिले में साप निकलने की घटना निरंतर जारी हैं ,जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से लगातार साप निकलने की जानकारी सामने आ रहीं हैं, रात होते एक 10 फीट का विशाल काय अजगर निकलने की घटना सामने आई जी हां मामला हैं जिले के पी जी कॉलेज का जहां रात्रि के 8.30 बजे कॉलेज परिसर के अंदर कुणली मारे बेहद मोटा और लम्बा अजगर को देखा तो गार्ड और राह गिरो की सासे थम गईं किसी को यकीन नहीं हो रहा था की अजगर इतना लंबा और मोटा भी होता हैं जिसके बाद इसकी जानकारी रेस्क्यू टीम को सूचना देना बेहतर समझा और वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को दिया गया जिस पर सारथी ने थोड़ी देर में पहुंचने की बात कहीं और साप पर नज़र रखने को कहा आखिरकार जितेंद्र सारथी पी जी कॉलेज पहुंचे और बेहद फुर्तीले अजगर का रेस्क्यू चालू किया , अजगर इतना विशाल था की उठाने पर भी आसानी से नही उठा रहा था रेस्क्यू के समय पास खड़े लोगों पर अजगर ने अचानक हमला कर दिया फिर क्या था लोग डर से भाग खडे हुए और अजगर से दूरी बनाना ही बेहतर समझा जिसके बाद जितेंद्र सारथी ने बड़ी निडरता और सावधानी से साप को रेस्क्यू किया तब जाकर लोगों ने राहत भरी सास लिया साथ ही जितेंद्र सारथी का धन्यवाद ज्ञापित किया फिर अजगर को जंगल में छोड़ दिया गया। अजगर इस वर्ष का सब से लंबा और मोटा अजगर था जिसका वजन लगभग 25 से 30 किलो का था, अजगर मुख्यता बहुत शांत दिखते हैं पर ऐसा नहीं हैं वो बहुत ही तेज और मुर्तिले होते हैं, अपने शिकार पर आचनक से हमला कर के कुंडली मार कर उसका दम घोट देते हैं जिसके करण उसकी मृत्यु हो जाती हैं, इसलिए अजगर को शांत और छेड़ खानी करने की हिमाकत न करें। उक्त जानकारी जितेन्द्र सारथी के द्वारा प्रदान कि गई


Share

Related posts

ग्रामीण क्षेत्रों के कार्यो को प्रथमिकता से लेने दिये निर्देश: सांसद श्रीमती महंत

गीत-संगीत के माध्यम से कला जत्था-नाचा दल द्वारा दी जा रही शासकीय योजनाओं की जानकारी

namanchhattisgarh

04 मई को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Leave a Comment