23.7 C
New York
October 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

जिले के 43,412 किसानों से बेचा 28.67 लाख क्विंटल से अधिक धान का किया गया उपार्जन

Share

कोरबा 5 फरवरी 2024/ प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का सिलसिला 01 नवम्बर 2023 से शुरू हुआ था। चालू खरीफ विपणन वर्ष में धान खरीदी की अंतिम तारीख 31 जनवरी निर्धारित थी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा किसानों की मांग पर उनकी समस्या को ध्यान में रखते हुए धान खरीदी की अवधि 31 जनवरी से आगे बढ़ाकर 4 फरवरी की गई थी। मुख्यमंत्री के इस संवेदनशील फैसले का लाभ जिले के ऐसे किसान जिन्होंने 31 जनवरी तक कतिपय कारणों से अपना धान नहीं बेच पाए, उन्हें मिला है।
जिले में चालू खरीफ विपणन वर्ष में 04 फरवरी 2024 की स्थिति में 43,412 किसानों से कुल 28,67,331.60 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया है। जिसके एवज में 625 करोड़ 93 लाख 85 हजार से अधिक राशि का भुगतान किसानों को किया गया है। साथ ही जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था के समानांतर कस्टम मिलिंग का काम भी तेजी से जारी है।
क्रमांक 1051


Share

Related posts

वार्ड क्र. 12 शारदा विहार में स्वच्छता अभियान का जायजा लिया महापौर, सभापति ने

namanchhattisgarh

जिले के गोठानों में मवेशियों के चारा उपलब्धता के लिए चलाए पैरादान अभियान : कलेक्टर

namanchhattisgarh

एसटी, एससी एवं ओबीसी विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी

namanchhattisgarh

Leave a Comment