August 29, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

विभिन्न मनोरंजन के साथ शहर में डिज्नीलैंड मेला

Share

कोरबा । गर्मियों में शाम के समय विभिन्न मनोरंजनों के साथ कोरबा में विगत दिनों डिज्नीलैंड मेले की शुभारंभ किया गया
डिज्नीलैंड मेले के संचालक कुलदीप ने जानकारी देते हुए बताया की इस वर्ष मेले में पुराने झूलो के साथ-साथ कुछ नए झूले भी लगाए गए हैं जिसमें जुली विल ब्रेक डांस ड्रैगन मौत का कुआं मिकी माउस के साथ अन्य मनोरंजन झूले भी बच्चों और बड़ों के लिए लगाए गए हैं इसके साथ-साथ लगभग 40 दुकान भी लगाई गई हैं

जिसमें विभिन्न प्रकार के घरेलू सामान की बिक्री की जा रही है इस संबंध में कुलदीप ने जानकारी देते हुए बताया की मेले में फायर सेफ्टी के लिए पूर्णता प्रबंध किए गए हैं इसके साथ ही पूरे मेले में सीसीटीवी के माध्यम से भी निगरानी रखी जा रही है


डिज्नीलैंड मेला में मनोरंजन के साथ-साथ सुरक्षा के भी सारे इंतजार किए गए हैं इसके साथ ही विभिन्न खाद्य पदार्थ की दुकान आने वालों के लिए अपने स्वाद का जादू भी विखेरते नजर आ रही है इस संबंध में बाहर से आए हुए झूले वालों से जब हमने बात की तो उन्होंने बताया कि वह अपना झूला लेकर मनोरंजन के लिए मेले के साथ ही चलते हैं वह मेले में मनोरंजन के तौर पर इसे लगते हैं जो बच्चों वह बड़ों के लिए भी काफी मनोरंजक होते हैं इसमें बच्चों के साथ-साथ बड़े भी अपने आप को नहीं रोक पाए


नमन छत्तीसगढ़ मौत के कुएं के कलाकारों से जब बात की टीपू अंसारी ने जानकारी देते हुए बताया की वर्तमान में दो कर एक बुलेट और बाइक का संचालन मौत के कुएं में किया जा रहा है 6 कलाकारों के द्वारा इसका प्रदर्शन किया जा रहा है हमारे लिए दर्शकों की तालियां ही महत्वपूर्ण है एक बार वह हमारे शो को देखने के बाद दोबारा देखने आते हैं जिससे हमें प्रोत्साहन मिलता है


Share

Related posts

21 दिसम्बर को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

namanchhattisgarh

उच्च रक्तचाप से बचाव के लिए खानपान और जीवनशैली में बदलाव आवश्यक

namanchhattisgarh

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हाईवे पेट्रोलिंग तथा मानव तस्करी की रोकथाम के लिए 61 वाहनों को हरी झण्डी दिखा कर किया रवाना

namanchhattisgarh

Leave a Comment