16 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

01, 07, 08, 14, 17, 22 सितम्बर एवं 02 अक्टूबर को बंद रहेगा पशुवध कार्य

Share

कोरबा 30 अगस्त 2024 – नगर पालिक निगम केरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित समस्त वधशालाओं एवं मांस विक्रय की दुकानों को दिनांक 01, 07, 08, 14, 17, 22 सितम्बर एवं 02 अक्टूबर को पूर्ण रूप से बंद रखा जाएगा। इन तिथियों में किसी प्रकार का पशुवध न होगा और न ही मांस का विक्रय होगा। निगम द्वारा 01 सितम्बर को जैन पर्यूषण पर्व प्रथम दिवस, 07 सितम्बर को गणेश चतुर्थी, 08 सितम्बर को जैन पर्यूषण पर्व अंतिम दिवस, 14 सितम्बर को ढोल ग्यारस, 17 सितम्बर को अनंत चर्तुदशी, 22 सितम्बर को जैन पर्यूषण पर्व में सम्वंतसरी व उत्तम क्षमा एवं 02 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के विशिष्ट अवसर पर पशुवधगृहों व मांस विक्रय की दुकानों को पूर्ण रूप से बंद रखने तथा किसी भी प्रकार का पशुवध न करने और न ही मांस का विक्रय करने के निर्देश समस्त पशुवधगृह संचालकों व संबंधित दुकानदारों के दिए गए हैं। उक्त तिथियों में यदि किसी भी दुकान में मांस का विक्रय किया जाता है तो मांस जप्त कर  संबंधित के विरूद्ध यथोचित कानूनी कार्यवाही की जाएगी।


Share

Related posts

दीपका खदान से केबल काटकर तांबा तार चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

namanchhattisgarh

ग्राम ढोंगदरहा व रंजना में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में केंद्रीय मंत्री हुए शामिल

namanchhattisgarh

देश के भविष्य को बेहतर बनाने महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन मे अपनाएं: देवांगन

namanchhattisgarh

Leave a Comment