February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़मनोरंजन

ग्राम बुंदेली में दशम श्री श्याम अखाड़ा का आयोजन 14 सितंबर को: तैयारी पूर्ण दुल्हान कि तरह सजा कर तैयार है भव्य पंडाल

Share

कोरबा । कोरबा जिले के ग्राम बुंदेली में दशम श्री श्याम अखाड़ा का आयोजन 14 सितंबर को किया जा रहा हैं। जिसमे देशभर से प्रख्यात गायक आएंगे। कोरबा के पावन धरा पर इस वर्ष छत्तीसगढ़ के सभी श्याम प्रेमियों के लिए 14 सितंबर को दशम श्री श्याम अखाड़ा का भव्य आयोजन ग्राम बुंदेली में किया जा रहा है।
यह आयोजन शनिवार 14 सितंबर सुबह 11ः15 से शुरू होकर द्वितीय दिवस दिन रविवार की सुबह बाबा श्याम की भव्य आरती के साथ समाप्त होगा। इतना लंबा चलने वाला श्री श्याम भजनों का आयोजन संभवत छत्तीसगढ़ में कोरबा की पावन धारा में पहली बार संभव हो सका है। दशम श्री श्याम अखाड़ा आयोजन की खूबसूरती का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता हैं कि इस आयोजन में देशभर से प्रख्यात गायक बाबा श्याम के भजनों के साथ अपने प्रस्तुति देंगे। श्याम बाबा के लगातार चलने वाले भजनों से जहां श्याम प्रेमियों को उत्साह उसे भर दिया
भाव-अरदास-समर्पण के संगम के दौरान बाबा श्याम की अखंड रसोई भी चलती रहेगी जिसमें श्याम भक्त बाबा का प्रसाद ग्रहण करेंगे। श्री धाम वृंदावन से पधारे आचार्य आनंद कृष्ण ठाकुर के द्वारा 300 किलो फूलों के साथ वृंदावन की होली का आनंद भी श्याम प्रेमी कार्यक्रम के दौरान उठाएंगे।
कार्यक्रम के आयोजनकर्ताओं द्वारा बाबा का भव्य दरबार सजाने की तैयारी शुरू कर दी गई है, इस दौरान अखंड ज्योत, श्री श्याम खजाना, छप्पन भोग, और चुनरी उत्सव भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
इस वर्ष श्री आनन्द कृष्ण ठाकुर श्रीधाम वुन्दावन नरेष सैनी गुडगांव धुव शर्मा-स्वर्णा श्री श्रीधाम वृन्दावन, केमीता राठौर उदयपुर, देविका बाजोरिया कोलकता, यष लाडिया कोलकता, विनय अग्रवाल रायपुर, हरजीत सिंह हीरा टाटानगर, अभिषेक गर्ग सक्ति, प. रसिक विनोद शर्मा श्रीधाम वृन्दावन, संध्या तोमर फरीदाबाद, विकास झा कोलकाता बुन्दू म्यूजिकल ग्रुप जयपुर के कलाकरों की द्वारा यह भव्य प्रस्तुति प्रदान कि जायेगी आयोजन समिति ने कोरबा सहित छत्तीसगढ़ के श्याम प्रेमियों को इस आयोजन में आमंत्रित किया है।


Share

Related posts

अवैध एवं प्रतिबंध नशीले दवा के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार

namanchhattisgarh

जिले के विभिन्न दूरस्थ क्षेत्रों से आए आमलोगों की जनचौपाल में सुनी गई शिकायतें

namanchhattisgarh

थाना कुसमुंडा में 960 नग एवम चौकी मानिकपुर में 1520 नग नशीले कैप्सूल के साथ 03 आरोपी गिरफ्तार

namanchhattisgarh

Leave a Comment