16 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कोरबा आगमन, हेलीपेड पर हुआ आत्मीय स्वागत

Share

कोरबा 11जनवरी 2026/ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज एक दिवसीय प्रवास पर कोरबा जिले के पुलिस ग्राउंड स्थित हेलीपेड पर पहुंचे। उनके आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर गरिमामय एवं आत्मीय स्वागत किया गया।
मुख्यमंत्री श्री साय के हेलीपेड पहुंचने पर उद्योग, वाणिज्य, श्रम एवं आबकारी मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, कटघोरा विधानसभा के विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, पूर्व गृह मंत्री श्री ननकी राम कंवर, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत,   बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री संजीव शुक्ला, कोरबा कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत,  सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक अभिनंदन किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से आत्मीय मुलाकात करते हुए क्षेत्र के विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की और उपस्थित जनसमूह का अभिवादन स्वीकार किया।
क्रमांक 1293


Share

Related posts

कोरबा पुलिस के द्वारा अब तक कुल 903 लोगों के विरुद्ध 185 एम वी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है

namanchhattisgarh

ग्रामीणों के जीवन स्तर में बदलाव लाने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत दूरस्थ ग्रामों में आयोजित किए जा रहे शिविर

namanchhattisgarh

निर्वाचन संबंधी शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम स्थापित : दूरभाष क्रमांक 07759-221096 पर की जा सकती है शिकायत

Leave a Comment