22.4 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

पहाडी कोरवा जनजाति के जीवन की झलक पाई श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने

Share

कोरबा ।श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय की बी.ए .अंतिम वर्ष की छात्राओं द्वारा विगत दिनांक 26/11/25 को सोनगुड़ा – बागमाड़ा ग्राम (माखुरपानी ग्राम पंचायत ) में निवासरत राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र विशेष पिछड़ी जनजाति : पहाड़ी कोरवा जनजाति पर आर्थिक व भौगोलिक अध्यन किया गया |

अध्यन के माध्यम से छात्राओं ने सोनगुड़ा – बागमाड़ा ग्राम में निवासरत कोरवा जनजातियों के लोगों की आर्थिक, सामाजिक , भौगोलिक व सांस्कृतिक स्थितियों से संबंधित विभिन्न जानकारी एकत्र किया गया | महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ शकुंतला जायसवाल,सुश्री नूपुर अग्रवाल, डॉ संतोष कहार के नेतृत्व में अध्यन कार्य संपन्न कराया गया |

अध्ययन के दौरान उन्होंने ग्रामीण जनजीवन को करीब से देखने व समझने का भी प्रयास किया | इस अवसर पर छात्राओं ने ग्राम बागमाडा का भ्रमण किया और उनके आवास के साथ- साथ उनके खेती के तारीके उनके आर्थिक संसाधनों के संबंध में पहाडी कोरवा से बात कर जानकारी एकत्र किया |

इस अवसर पर सहायक प्राध्यापक डॉ शकुंतला जायसवाल, सुश्री नूपुर अग्रवाल डॉ संतोष कहार ने संयुक्त जानकारी देते हुए बताया कि आज छात्राओं को पहाडी कोरवा जनजाति के जीवन पर अध्ययन के लिए लाया गया था |

जिसमें छात्राओं को पहाडी कोरवा जनजाति को प्राप्त होने वाली विभिन्न शासकीय योजना की जानकारी दी गई छात्राओं ने कोरवा जनजाति के लोगों को जनधन खाता, पीएम आवास योजना ,वोटर आईडी ,राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना ,मनरेगा योजना व विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी |


Share

Related posts

एएनएम-नर्स की संविदा भर्ती के लिए प्राप्त आवेदनों की पात्र-अपात्र सूची जारी 6 जून तक दावा आपत्ति आमंत्रित

namanchhattisgarh

21 अप्रैल को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

namanchhattisgarh

प्रेस पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ ने बच्चों को किया गर्म कपड़ों का वितरण

namanchhattisgarh

Leave a Comment