27.3 C
New York
July 29, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

समर्थन मूल्य और कृषक उन्नति योजना ने बदली कोरबा के किसान जेठूसिंह कंवर की तकदीर

Share

कोरबा 07 जनवरी 2026/जिले के कोरबा ब्लॉक के ग्राम भटगांव के मेहनतकश किसान जेठूसिंह कंवर आज अपनी मेहनत और सरकार की योजनाओं के सहयोग से खुशहाल जीवन जी रहे हैं। उनके पास 4 एकड़ 65 डिसमिल कृषि भूमि है, जिसमें वे मुख्य रूप से धान की खेती करते हैं। जेठूसिंह बताते हैं कि सरकार द्वारा किसानों के लिए उठाए गए कदम और बढ़ा हुआ समर्थन मूल्य उनके लिए बड़ी राहत साबित हुआ है।
वे बताते हैं कि धान का समर्थन मूल्य बढ़कर प्रति क्विंटल 3100 रुपये हो जाने से किसानों को उचित दाम मिलने लगे हैं। इससे खेती करना लाभकारी हुआ है और किसान फसल उत्पादन के लिए और अधिक प्रोत्साहित हुए हैं। जेठूसिंह कंवर ने इस वर्ष अपने खेत से 65 क्विंटल धान बेचकर अच्छी आमदनी प्राप्त की है। उनका कहना है कि पिछले वर्ष भी उन्होंने लगभग इतनी ही मात्रा में धान बेचा था और उस समय प्राप्त राशि से उन्होंने अपने बच्चों की शादी जैसे बड़े पारिवारिक दायित्व को सफलतापूर्वक पूरा किया था।
जेठूसिंह बताते हैं कि कृषक उन्नति योजना के माध्यम से समर्थन मूल्य के अतिरिक्त मिलने वाली राशि ने किसानों की आर्थिक स्थिति को और मजबूत किया है। योजना से मिलने वाला टॉप-अप उनके लिए बोनस की तरह है, जिसने खेती को और अधिक स्थिर और लाभकारी बनाया है। उन्होंने यह भी बताया कि धान खरीदी केंद्रों में किसानों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। तौल मशीन, पानी, छाया और व्यवस्थापन के कारण किसान बिना किसी परेशानी के अपना धान बेच पाते हैं। सुव्यवस्थित व्यवस्था के कारण किसानों का समय भी बचता है और आय भी सुनिश्चित होती है।
जेठूसिंह कंवर की यह कहानी न केवल व्यक्तिगत सफलता का उदाहरण है, बल्कि इस बात का भी प्रमाण है कि सही नीतियां और योजनाएं किसानों के जीवन में कितना सकारात्मक परिवर्तन ला सकती हैं। सरकार के सहयोग और अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने अपने परिवार की खुशहाली की राह को और अधिक मजबूत बनाया है।
क्रमांक 1265/


Share

Related posts

उद्योग मंत्री ने महिला थाना का किया लोकार्पण

namanchhattisgarh

गर्मी के दिनों में शरीर में पानी की कमी न होने दें, इससे डिहाइड्रेशन का खतरा

namanchhattisgarh

निर्वाचन संबंधी शिकायत के लिए दूरभाष नंबर 07759-224608 जारी

namanchhattisgarh

Leave a Comment