July 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

अरबन पब्लिक सर्विस सोसायटी की 24वीं साधारण सभा में लिए गए महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय

Share

कोरबा, 06 जनवरी 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कोरबा जिला अरबन पब्लिक सर्विस सोसायटी की 24वीं साधारण सभा की बैठक कलेक्टर कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा कई प्रशासनिक एवं नीतिगत निर्णय लिए गए।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि स्वामी विवेकानंद इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन परिसर को सीबीएसई मान्यता संबंधी आवश्यकताओं एवं शासन की गाइडलाइन के अनुसार किराए पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही रजगामार रोड, जिला जेल के सामने स्थित कन्वेंशनल सेंटर को किराए पर न देकर उसे साइंस सेंटर के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया।
सोसायटी के वित्तीय वर्ष 2024-25 के ऑडिट रिपोर्ट का अनुमोदन भी बैठक में किया गया। राज्य शहरी विकास अभिकरण, रायपुर के निर्देशानुसार जिले की सभी 48 सिटी बसों का मेकैनिकल परीक्षण एवं वैल्युएशन करने हेतु जिला परिवहन अधिकारी, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग (ई एंड एम) तथा कार्यपालन अभियंता नपा-नि कोरबा की संयुक्त समिति गठित करने का निर्णय लिया गया। समिति की रिपोर्ट के आधार पर बसों के परिचालन अथवा राइट ऑफ संबंधी आगामी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत प्रथम चरण की मोबाइल मेडिकल यूनिट के लिए नई निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने तक राज्य शहरी विकास अभिकरण, नवा रायपुर द्वारा प्रदत्त समय-वृद्धि का अनुमोदन भी सभा में किया गया। इसके अलावा प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के अंतर्गत प्रस्तावित 40 ई-बसों के रूट निर्धारण हेतु गठित समिति एवं रूट चार्ट को भी स्वीकृति प्रदान की गई।
इसी योजना के अंतर्गत दवाइयों की आपूर्ति के लिए यह निर्णय लिया गया कि कोरबा जिला अरबन पब्लिक सर्विस सोसायटी द्वारा भेजे गए मांग पत्र के आधार पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, कोरबा निविदा के माध्यम से प्राप्त न्यूनतम दर पर आवश्यक दवाइयों की खरीद सुनिश्चित करेंगे।
बैठक के दौरान सोसायटी से संबंधित अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। इस अवसर पर निगम के अपर आयुक्त श्री विनय मिश्रा, सीएमएचओ डॉ एस एन केशरी, खनिज अधिकारी श्री प्रमोद नायक, कार्यपालन अभियंता श्री राकेश मसीह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
क्रमांक 1264


Share

Related posts

जांजगीर-चांपा जिले में अब तक 1220.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज,

namanchhattisgarh

कोरबा जिला के मुख्य चौक चौराहे में 336 कैमरा लगाया गया है जिसकी निगरानी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में किया जाएगा

namanchhattisgarh

गोधन न्याय योजना से ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक स्थिति हो रही मजबूत

namanchhattisgarh

Leave a Comment