-2.8 C
New York
February 24, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

सरगुजा संभाग के हर विकासखण्ड में खेल उत्सव का आगाज़, ग्रामीणों को मिलेगा मंच: पंजीयन की अंतिम तिथि 12 जनवरी

Share

एमसीबी/07 जनवरी 2026 राज्य के सरगुजा संभाग अनुसूचित जनजातीय बहुल्य क्षेत्रों में अपार नैसर्गिक क्षमता विद्यमान है। इस क्षेत्र में शासन एवं जनता के मध्य मजबूत एवं प्रत्यक्ष संबंध स्थापित कर यहां के युवाओं को मुख्य धारा से जोड़ने उनके रचनात्मक एवं खेल प्रतिभा को पहचानकर, छिपी खेल प्रतिभाओं को निखारने और खिलाड़ी के रूप में तैयार करने के उद्देश्य से सरगुजा ओलम्पिक 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इस महत्त्वाकांक्षी आयोजन के अंतर्गत संभाग के समस्त विकासखण्डों में खिलाड़ियों का पंजीयन 28 दिसंबर 2025 से 12 जनवरी 2026 तक किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य शासन और आमजन के बीच सशक्त एवं प्रत्यक्ष संवाद स्थापित करते हुए युवाओं की खेल क्षमता को पहचानना तथा उन्हें भविष्य के उत्कृष्ट खिलाड़ी के रूप में तैयार करना है।

आदिवासी अंचल की खेल प्रतिभाओं को निखारने का सशक्त मंच
सरगुजा ओलम्पिक 2025 में एथलेटिक्स की विभिन्न विधाओं के साथ तीरंदाजी, बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी, कुश्ती, कराते, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल, बास्केटबाल एवं रस्साकसी को शामिल किया गया है। एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, जैवेलिन थ्रो तथा 4×100 मीटर रिले रेस आयोजित की जाएंगी। हॉकी एवं कुश्ती प्रतियोगिताएं जिला स्तर पर आयोजित होंगी, जबकि रस्साकसी को केवल महिला सीनियर वर्ग के लिए प्रदर्शनात्मक खेल के रूप में शामिल किया गया है।

12 खेलों में प्रतियोगिता, जूनियर व सीनियर वर्ग को समान अवसर
सरगुजा ओलम्पिक 2025 का आयोजन दो आयु वर्गों में किया जाएगा-
जूनियर वर्ग : 14 से 17 वर्ष (बालक एवं बालिकाएं)
सीनियर वर्ग : आयु सीमा रहित (महिला एवं पुरुष)
ऑनलाइन एवं ऑफलाइन पंजीयन की सुविधा – खिलाड़ियों के लिए पंजीयन की सुविधा ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से उपलब्ध कराई गई है।
ऑनलाइन पंजीयन:राज्य शासन द्वारा निर्धारित पोर्टल के माध्यम से, जिसमें बारकोड सुविधा भी उपलब्ध है। पंजीयन हेतु पोर्टल https://rymc.cg.gov.in/sargujaOlympic2025/
ऑफलाइन पंजीयन: संबंधित विकासखण्ड के जनपद पंचायत कार्यालय, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, नगर पंचायत/नगर पालिका निगम कार्यालय एवं जिला खेल अधिकारी कार्यालय से फार्म प्राप्त कर वहीं जमा किए जा सकते हैं।

पंजीयन संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश
प्रत्येक खिलाड़ी का अपने विकासखण्ड स्तर पर पंजीयन अनिवार्य होगा। एक खिलाड़ी केवल एक ही पंजीयन फार्म जमा करेगा। दलीय खेलों में सभी खिलाड़ियों के फार्म एक साथ जमा करना अनिवार्य होगा। पंजीयन फार्म के आधार पर ही खिलाड़ियों की भागीदारी विकासखण्ड एवं जिला स्तर की प्रतियोगिताओं में मान्य होगी। पहचान हेतु आधार कार्ड, वोटर आईडी या बैंक पासबुक की छायाप्रति अनिवार्य होगी।
जिला खेल अधिकारी ने जिले के समस्त युवाओं, खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों एवं खेल संघों से अपील की है कि वे सरगुजा ओलम्पिक 2025 में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करें और जिले व संभाग का गौरव बढ़ाएं।
सरगुजा ओलम्पिक केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि यह युवाओं के सपनों को उड़ान देने और खेल के माध्यम से उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ने का एक सशक्त मंच है।

समाचार क्रमांक/30/


Share

Related posts

छत्तीसगढ़ में खेती-किसानी बना लाभ का व्यवसाय: मुख्यमंत्री

namanchhattisgarh

निर्माण श्रमिक ई-रिक्शा सहायता योजना अंतर्गत अब मिलेगा एक लाख रूपए का अनुदान

namanchhattisgarh

हिन्दु नववर्ष व नवरात्री के अवसर पर भव्य शोभायात्रा में उमड़ जन सैलाब : जय श्री राम के नारों से गूंज रहा शहर,

namanchhattisgarh

Leave a Comment