17.6 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय अंतर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित 07 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन

Share

कोरबा 08 जनवरी 2026/ एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय वर्ष 2026-27 अंतर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन जारी है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 07 फरवरी 2026 निर्धारित है। भरे गए फॉर्म में त्रुटि सुधार की प्रक्रिया 08 फरवरी से 10 फरवरी तक तथा प्रवेश परीक्षा की तिथि 01 मार्च 2026 निर्धारित है।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रवेश हेतु संबंधित विकासखण्ड के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरीकला/लाफा पाली/पोड़ी उपरोड़ा, प्रयास आवासीय विद्यालय डिंगापुर में संपर्क कर निर्धारित समय अवधि में निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही प्रवेश हेतु नियमावली का अवलोकन तथा ऑनलाइन पंजीयन वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाट एकलव्य डाट सीजी डाट एनआईसी डाट इन पर किया जा सकता है।
क्रमांक 1279/


Share

Related posts

सभी गाँवों में 14 अप्रैल से होंगी ग्राम सभाएँ

namanchhattisgarh

थाना कुसमुंडा में 100 स्ट्रिप में 800 नग पाईवाॅन स्पाॅस प्लस नशीले कैप्सूल के साथ आरोपी गिरफ्तार

namanchhattisgarh

कक्षा बारहवीं की राजनीति विज्ञान, रसायन शास्त्र, लेखा शास्त्र, हार्टिकल्चर, स्टिल लाईफ एण्ड डिजाइनिंग विषयों की परीक्षा सम्पन्न,

namanchhattisgarh

Leave a Comment