July 28, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

ऑगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की भर्ती हेतु अनन्तिम मूल्यांकन पत्रक जारी : दावा आपत्ति 29 जनवरी तक आमंत्रित

Share

कोरबा 19 जनवरी 2026/ एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा (शहरी) के निगम क्षेत्र में अांगनबाड़ी कार्यकर्ता के 02 एवं सहायिका के 03 रिक्त पदों हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये थे जिसकी जांच एवं परीक्षण उपरांत अनन्तिम मूल्यांकन पत्रक जारी कर दी गई है।  मूल्यांकन पत्रक पर दावा आपत्तियां 20 जनवरी से 29 जनवरी 2026 तक आमंत्रित  की गई है। इच्छुक आवेदिकाएं कार्यालयीन दिवस पर प्रातः 10ः00 से 5ः30 बजे तक परियोजना कार्यालय में अपनी दावा आपत्तियां जमा कर सकती हैं। मूल्यांकन पत्रक परियोजना कार्यालय तथा नगर निगम कोरबा एवं नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के सूचना पटल पर देखे जा सकते है। इसके अतिरिक्त संबंधित वार्ड के पार्षदगणों को एवं आंगनबाड़ी केन्द्र में भी मूल्यांकन पत्रक उपलब्ध कराये गये है जिससे समस्त आवेदिकाओं तक जानकारी उपलब्ध कराई जा सके ।
क्रमांक 1348/


Share

Related posts

प्रशासन तुंहर द्वार अभियान: ग्राम पंचायत अवरीद में शिविर का हुआ आयोजन

namanchhattisgarh

महापौर एवं आयुक्त ने महात्मा गांधी अर्बन इंड्रस्ट्रियल पार्क (यू.आई.पी.ए.) का किया स्थल निरीक्षण

namanchhattisgarh

जनचौपाल में दूरस्थ क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता से किया जा रहा निराकरण

namanchhattisgarh

Leave a Comment