15.1 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन 10 फरवरी को

Share

कोरबा, 09 फरवरी 2026/जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, कोरबा द्वारा जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं एवं भावी उद्यमियों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन  विकासखण्ड पाली के ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित रीपा सेंटर में 10 फरवरी 2026 दोपहर 12  बजे  आयोजित किया गया है।  शिविर  में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत अनुदानित ऋण हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। साथ ही विभागीय अधिकारियों द्वारा ऋण प्रक्रिया, पात्रता शर्तों एवं प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने संबंधी जानकारी दी जाएगी।
महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, कोरबा ने जिले के इच्छुक युवा-युवतियों एवं उद्यमियों से निर्धारित समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाने का आग्रह किया है।
क्रमांक 1463


Share

Related posts

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु प्रपोजल एवं सेंक्शन आर्डर लाक करने की अंतिम तिथि 19 एवं 21 अपै्रल

namanchhattisgarh

सड़क पर बेतरतीब खड़े भारी वाहनों पर की गई कार्यवााही : 71 वाहनों से 76700 रूपए जुर्माना वसूला गया

namanchhattisgarh

निगम द्वारा प्रतिदिन कराई जा रही पेयजल की जांच

namanchhattisgarh

Leave a Comment