13.2 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking NewsUncategorizedअर्न्तराष्ट्रीयखेलछत्तीसगढ़मनोरंजनराजनीति

नवरात्रि एवं हिन्दू नववर्ष 2083 के पावन अवसर पर अनिल अग्रवाल ने शुभकामना दी

Share

कोरबा । प्रेस पत्रकार संघ छत्तीसगढ के प्रदेश अध्यक्ष एवं नमन छत्तीसगढ, मंचऩ के संपादक अनिल अग्रवाल ने समस्त प्रदेशवासियों, पत्रकार बंधुओं एवं देशवासियों को पावन पर्व नवरात्रि एवं हिन्दू नववर्ष 2083 की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
अपने संदेश में उन्होंने कहा कि नवरात्रि केवल एक पर्व नहीं, बल्कि शक्ति, श्रद्धा और आत्मविश्वास का महापर्व है, जो हमें जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, साहस और नई दिशा प्रदान करता है। माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना हमें सिखाती है कि हर परिस्थिति में धैर्य, संयम और विश्वास बनाए रखना ही सच्ची विजय का मार्ग है।
उन्होंने आगे कहा कि हिन्दू नववर्ष 2083 का आगमन हम सभी के जीवन में नई उमंग, नई उम्मीदें और नए संकल्प लेकर आए। यह नववर्ष समाज में सुख, समृद्धि, शांति और प्रगति का संदेश फैलाए तथा हम सभी को राष्ट्र निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करे।
श्री अग्रवाल ने माँ दुर्गा से प्रार्थना की कि वे सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और प्रत्येक परिवार में खुशहाली, स्वास्थ्य एवं सफलता का वास हो।
अंत में उन्होंने सभी से आग्रह किया कि इस पावन अवसर पर प्रेम, भाईचारा और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करते हुए मानवता की सेवा में योगदान दें।


Share

Related posts

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना का लाभ लेने इच्छुक शिक्षित बेरोजगार कर सकते हैं आवेदन

namanchhattisgarh

केंद्रीय पंचायत मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने किया जेंडर संसाधन केंद्र संगवारी का ऑनलाइन उद्घाटन

namanchhattisgarh

वार्ड क्र. 48 जमनीपाली में विद्युत व नालियों से संबंधी शिकायतों के निराकरण करने पहुंचे महापौर

namanchhattisgarh

Leave a Comment