15.1 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

सीतामणी स्थित प्राचीन सिद्ध श्री शनिदेव मंदिर में मनाया जाएगा भव्य शनि जयंती उत्सव

Share

कोरबा। सीतामणी स्थित प्राचीन सिद्ध श्री शनिदेव मंदिर में 16 मई 2026, शनिवार को भव्य “श्री शनि जयंती उत्सव” का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक आस्था और श्रद्धा के इस विशेष अवसर पर सुबह से लेकर रात्रि तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
मंदिर समिति एवं प्रबंधक महंत रेवती भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शनि जयंती उत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
कार्यक्रम के अनुसार 16 मई को प्रातः 5 बजे से दर्शन एवं पूजन प्रारंभ होगा। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे महाभोग अर्पित किया जाएगा तथा दोपहर 1:30 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया जाएगा। वहीं रात्रि 7 बजे महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से परिवार एवं इष्ट मित्रों सहित उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है। आयोजन को लेकर मंदिर समिति एवं श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। वहीं रात्रि 7 बजे भव्य महाआरती के साथ पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में गूंज उठेगा। शनि जयंती महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा एवं धार्मिक सजावट से सजाया जा रहा है।


Share

Related posts

कोरबा जिले के स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी स्कूलों में शिक्षकों के पदों पर संविदा भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित

namanchhattisgarh

एनटीपीसी कोरबा ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर साइकिल रैली का आयोजन किया

namanchhattisgarh

आईटीआई  कोरबा में पीएमएनएम का आयोजन 09 फरवरी को

namanchhattisgarh

Leave a Comment