13.2 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
छत्तीसगढ़

पंचदेव मंदिर में 11 सितंबर को भादी मावस उत्सव

Share

कोरबा। श्री पंचदेव मंदिर सेवा समिति, कोरबा द्वारा भादी मावस उत्सव के पावन अवसर पर श्री दादीजी का भव्य मंगल पाठ आयोजित किया जा रहा है। धार्मिक एवं भक्तिमय वातावरण में होने वाले इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है।
आयोजित कार्यक्रम 11 सितंबर 2026, शुक्रवार को पुराना बस स्टैंड स्थित श्री पंचदेव मंदिर में होगा। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 3 बजे से दादीजी की इच्छा तक की जाएगी। इस दौरान प्रसिद्ध श्रीमती रीमा केडिया द्वारा श्री दादीजी का मंगल पाठ वाचन किया जाएगा।
भादी मावस के इस विशेष आयोजन में श्री दादीजी को 56 भोग अर्पित किया जाएगा। इसके साथ ही दादीजी का भव्य चुनरी उत्सव भी श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया जाएगा। पूजा-अर्चना और मंगल पाठ के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए श्री दादीजी के महाप्रसाद की व्यवस्था भी की गई है।
श्री दादीजी के मंगल पाठ में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन के माध्यम से भक्तों को दादीजी की भक्ति, मंगल पाठ और सामूहिक धार्मिक अनुष्ठान में सहभागी बनने का अवसर मिलेगा।
श्री पंचदेव मंदिर सेवा समिति, कोरबा ने शहरवासियों एवं दादीजी के सभी भक्तों से इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर मंगल पाठ, चुनरी उत्सव, 56 भोग एवं महाप्रसाद का पुण्य लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है। उक्त जानकारी श्री अरुण कुमार बजाज ( अधिवक्ता) व्यवस्थापक श्री पंचदेव मंदिर कोरबा के द्वारा दी गई।
विदित हो की श्री पंचदेव मंदिर, पुराना बस स्टैंड स्थित कोरबा जिले का सबसे प्राचीन दादीजी का मंदिर है और राष्ट्रीय स्तर का श्री नमो नारायणी उत्सव की शुरुवात भव्य शोभा यात्रा से इसी अलौकिक मंदिर से दिसम्बर 2025 में हुई थी।


Share

Related posts

कलेक्टर ने जिला स्तरीय परामर्शदात्री एवं समीक्षा समिति की ली बैठक

namanchhattisgarh

जीपीएफ ऋणात्मक शेष के निपटारा हेतु तीन दिवसीय शिविर का आयोजन

namanchhattisgarh

रीपा से जुड़कर मजदूर से मालिक बने लखन

namanchhattisgarh

Leave a Comment