August 4, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

प्रयास आवासीय विद्यालय चयन परीक्षा: कक्षा नवमीं में प्रवेश के लिए 17 अप्रैल को होगी परीक्षा

Share

कोरबा 12 अप्रैल 2022/शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा नवमीं मे प्रवेश के लिए 17 अप्रैल 2022 को चयन परीक्षा का अयोजन किया जाएगा। परीक्षा सुबह 10ः30 से दोपहर 01ः00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। परीक्षा के लिए एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरीकला को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। इस परीक्षा केन्द्र में विकासखण्ड कोरबा, करतला, पोडीउपरोडा, पाली, कटघोरा के साथ अन्य जिलो के विकासखण्ड धरमजयगढ, भटगांव एवं पत्थलगांव के कुल 443 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीमती माया वारियर ने बताया कि परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी पहचान पत्र एवं एक प्रति पासपोर्ट साइज फोटो प्रस्तुत कर अपने क्षेत्र के संबंधित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते है।
क्रमांक 41


Share

Related posts

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल हाई स्कूल-हायर सेकेण्डरी परीक्षा 28 मार्च से

namanchhattisgarh

समुद्री दुनिया के साथ आकर्षक झूलो भी है शामिल छत्तीसगढ़ डिज्नीलैंड मैले मे

namanchhattisgarh

कोरबा की जनता का आशीर्वाद एवं सहयोग मेरी सबसे बड़ी पंूजी – राजस्व मंत्री

namanchhattisgarh

Leave a Comment