25.1 C
New York
June 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

चेम्बर ऑफ कॉमर्स मे सदस्यता हेतु दो दिन शेष है : रामसिंह अग्रवाल

Share

20 अप्रेल 2022 बुधवार को संध्या 5 बजे तक समय होगा ।
कोरबा(नमन छत्तीसगढ़ )। जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज,कोरबा  अध्यक्ष रामसिंह अग्रवाल ने जानकारी देते हुए कहा – नय सदस्यों  के मात्र दो दिन ही शेष है वे चेम्बर्स  मे अपनी सदस्यता ले सकते है इसके बाद  चेम्बर के चुनाव में कार्यकारिणी के लिये अध्यक्ष, महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष का चुनाव कराया जाना है। 20 मई 2022 को चेम्बर का चुनाव कराया जाना प्रस्तावित किया गया है। तय हुआ है कि 20 अप्रेल 2022 बुधवार को संध्या 5 बजे तक नये सदस्यों द्वारा सदस्यता ले सकते है । पुराने सदस्यों, जिनकी सदस्यता समाप्त हो चुकी है वह सदस्यता शुल्क जमा कर अपनी सदस्यता का नवनीकरण करा सकेंगे। जो पुराने सदस्य नियमित हैं, वह अपना पता एवं संपर्क सूत्र सुधरवा करके अपनी जानकारियां अद्यतन करा सकेंगे।
01 मई को चुनाव अधिकारियों की घोषणा के साथ जिला चेम्बर ऑफ कामर्स के चेम्बर भवन को चेम्बर चुनाव कार्यालय के रूप में परिणित कर दिया जायेगा एवं चुनाव अधिकारियों द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों के अनुरूप और जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के संविधान के दायरे में चुनाव करवाये जाने की कार्यवाहियां चुनाव अधिकारियों द्वारा संपन्न कराई जायेगी। इस संबंध में विस्तृत रूप रेखा चुनाव अधिकारियों द्वारा प्रकाशित की जायेगी एवं चुनाव अधिकारियों द्वारा प्रस्तावित की गई रूपरेखा ही अंतिम एवं मान्य होगी। उसी के अनुरूप मतदाता सूची का प्रकाशन, मतदाता सूची में संशोधन, आपत्तियों का निराकरण एवं अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा। जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के महामंत्री मो.यूनुस मेमन ने यह जानकारी दी है। किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु अध्यक्ष रामसिंह अग्रवाल (मो. 9425224721), उपाध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी महामंत्री (मो. 9993867733), मो. युनुस मेमन (मो. 9425224205) एवं संयुक्त महामंत्री हरिराम गुप्ता (मो. 7694064215) से संपर्क किया जा सकता है।

Share

Related posts

राजस्व प्रकरणों पर समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करें – कमिश्नर

namanchhattisgarh

संयुक्त एकलव्य आवासीय विद्यालय पलाड़ीखुर्द में लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 23 जुलाई को

namanchhattisgarh

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कटघोरा एवं पाली में सोनोग्राफी की सुविधा उपलब्ध होने से क्षेत्र के लोग होंगे लाभान्वित

namanchhattisgarh

Leave a Comment